राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस आफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
बिहार के नालंदा जिले में ग्रामीणों ने नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर हमला कर दिया। साथ ही सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड भी जमकर पीटा। घटना हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव की है।














