×

बिहार... चुनाव से पहले एक करोड़ की शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में 1करोड़ की शराब की बरामदगी की गई है। साथ ही पुलिस ने तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है।पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनकी निशानदेही पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब पंजाब निर्मित है और अधिकांश बोतलों पर लगे बारकोड को सप्लायर की पहचान छिपाने के लिए स्क्रैच कर दिया गया था।

By: Arvind Mishra

Oct 05, 202518 hours ago

view6

view0

बिहार... चुनाव से पहले एक करोड़ की शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव से पहले शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई।

  • पंजाब से लाकर चुनाव में खपाने की थी तैयारी

  • माफियाओं की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई

पटना। स्टार समाचार वेब

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। जल्द ही आयोग तारीख भी घोषित करने जा रहा है। वहीं राजनीतिक दल भी पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। वहीं चुनाव से पहले शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। इसी को लेकर उत्पाद विभाग ने समय रहते बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं की साजिश नाकाम कर दी। जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के थूम्मा गांव में छापेमारी कर विभाग ने एक करोड़ रुपए की विदेशी शराब जब्त की है। दरअसल, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण किया जा रहा है। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने तुर्की थाना पुलिस के साथ मिलकर देर रात छापेमारी की। जांच के दौरान एक खंडहरनुमा भवन से 830 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा 8630 लीटर बताई जा रही है।बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है।

पांच तस्कर गिरफ्तार  

इस दौरान पांच तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया।  पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनकी निशानदेही पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब पंजाब निर्मित है और अधिकांश बोतलों पर लगे बारकोड को सप्लायर की पहचान छिपाने के लिए स्क्रैच कर दिया गया था।

ब्रांड की बोतलें शामिल

बरामद खेप में रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्लू और मैकडॉवेल नंबर-1 जैसी प्रीमियम ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। छापेमारी इतनी बड़ी थी कि शराब को बाहर निकालने के लिए मजदूरों की मदद लेनी पड़ी।

चुनाव में खपाने की थी तैयारी

उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि चुनाव और त्योहारों के समय शराब तस्करी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में जिले में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई शराब माफियाओं के लिए सख्त संदेश है कि बिहार में अवैध शराब कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

दार्जिलिंग में टूटा कहर... बारिश-भूस्खलन से अब तक 23 की मौत

3

0

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मृतकों  की संख्या 23 पहुंच गई है। इनमें 7 बच्चे हैं। कई लोग अब भी लापता हैं। कई घर मलबे में बह गए। दार्जिलिंग और सिक्किम में दो हजार से ज्यादा सैलानी फंस गए हैं। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, कालिम्पोंग, और अलीपुरदुआर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Loading...

Oct 06, 2025just now

जयपुर के अस्पताल में आग...आईसीयू में भर्ती आठ मरीजों की मौत

4

राजस्थान के जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रविवार देर रात आग लग गई। जहां आठ मरीजों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। आग रात 11:30 बजे ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में लगी। यहां पेपर, आईसीयू का सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब रखे थे।

Loading...

Oct 06, 2025just now

कनेरिया की पोस्ट...पाक जन्मभूमि और भारत मेरी मातृभूमि... जयश्री राम

6

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पोस्ट के अंत में जय श्री राम भी लिखा है। पोस्ट के से वायरल होने के बाद से ही दोनों तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक ने लिखा-शायद कनेरिया को भारत की नागरिकता चाहिए, इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं।

Loading...

Oct 05, 202516 hours ago

एअर इंडिया की बत्ती गुल... बर्मिंघम में आपात लैंडिंग... सभी यात्री सुरक्षित

पंजाब के अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट बर्मिंघम में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट को वापस दिल्ली आना था, अब इसे टाला गया है। विमान का रैम एयर टरबाइनखुल गया था। यह तब होता है जब प्लेन की बिजली सप्लाई बंद हो जाती है।

Loading...

Oct 05, 202516 hours ago

आप का दांव... केजरीवाल नहीं, पंजाब से राजिंदर जाएंगे राज्यसभा

आम आदमी पार्टी ने पंजाब राज्यसभा उपचुनाव के लिए ओद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह उपचुनाव 24 अक्टूबर को होने वाला है। पार्टी के इस कदम को राजनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading...

Oct 05, 202517 hours ago