शराबबंदी वाले बिहार में 1करोड़ की शराब की बरामदगी की गई है। साथ ही पुलिस ने तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है।पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनकी निशानदेही पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब पंजाब निर्मित है और अधिकांश बोतलों पर लगे बारकोड को सप्लायर की पहचान छिपाने के लिए स्क्रैच कर दिया गया था।

मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव से पहले शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। जल्द ही आयोग तारीख भी घोषित करने जा रहा है। वहीं राजनीतिक दल भी पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। वहीं चुनाव से पहले शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। इसी को लेकर उत्पाद विभाग ने समय रहते बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं की साजिश नाकाम कर दी। जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के थूम्मा गांव में छापेमारी कर विभाग ने एक करोड़ रुपए की विदेशी शराब जब्त की है। दरअसल, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण किया जा रहा है। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने तुर्की थाना पुलिस के साथ मिलकर देर रात छापेमारी की। जांच के दौरान एक खंडहरनुमा भवन से 830 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा 8630 लीटर बताई जा रही है।बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है।
पांच तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान पांच तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनकी निशानदेही पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब पंजाब निर्मित है और अधिकांश बोतलों पर लगे बारकोड को सप्लायर की पहचान छिपाने के लिए स्क्रैच कर दिया गया था।
ब्रांड की बोतलें शामिल
बरामद खेप में रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्लू और मैकडॉवेल नंबर-1 जैसी प्रीमियम ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। छापेमारी इतनी बड़ी थी कि शराब को बाहर निकालने के लिए मजदूरों की मदद लेनी पड़ी।
चुनाव में खपाने की थी तैयारी
उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि चुनाव और त्योहारों के समय शराब तस्करी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में जिले में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई शराब माफियाओं के लिए सख्त संदेश है कि बिहार में अवैध शराब कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।