बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण ऐलान किया है। तेजस्वी ने सरकारी नौकरी के मुद्दे को केंद्र में रखते हुए जनता से बड़ा वादा किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जुमलेबाजी नहीं, बल्कि वादों को पूरा करने में विश्वास रखते हैं।

बिहार में चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान किया है।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार में चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो हर घर में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी ने युवाओं को रोजगार देने की बात कही और बेरोजगारी को दूर करने का वादा किया। इस घोषणा से बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने सीट बंटवारे से पहले गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा-बिहार के जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है। एक नया नियम बनाकर सरकारी नौकरी दी जाएगा। सरकार बनते ही 20 दिनों के अंदर नया कानून बनाकर 20 महीनों में अपना वादा पूरा करेंगे। तेजस्वी ने कहा-2020 में हमने घोषणा की थी। सरकार बनते ही 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। मौजूदा मुख्यमंत्री ने उस वक्त तक कहा था ये संभव है क्या। पैसा कहां से आएगा। अपने बाप के पास से लाएगा क्या। सरकार बनने के 2 साल बाद भी किसी को नौकरी और किसी को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा- तेजस्वी जो बोलता है वो करता है। बिहार को अब आगे ले जाना है। बिहार में जब लोगों को नौकरी मिलेगी तो हर कमी पूरी होगी।
तेजस्वी ने कहा- बिहार में नौकरी की बहार आएगी। सामाजिक न्याय के साथ बिहार में आर्थिक न्याय होगा। आरजेडी जो बोलती है, करती है। सरकार बनने के बाद 20 दिन के अंदर आयोग बनाएगी। सबको पक्का घर देंगे। हर घर नल पहुंचाएंगे। बिहार अब बदनाम नहीं होगा। हम घोषणा कर ठगने का काम नहीं करते हैं।
महागठबंधन में सीट शेयरिंग लेकर गतिरोध बना हुआ है। राजद तेजस्वी यादव को सीएम फेस प्रोजेक्ट कर रही है। इस बीच कांग्रेस का बड़ा बयान सामने आया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को पटना में कहा कि, महागठबंधन में मुख्यमंत्री फेस पर फैसला हाई कमान लेगी। तेजस्वी अपनी तरफ से खुद को मुख्यमंत्री कह रहे हैं मगर हमारी तरफ से और गठबंधन के घटक दल मिलकर यह तय करेंगे कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।