मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों में आज यानी शनिवार को सुबह भीषण सर्दी के साथ घना कोहरा छाया रहा। राजस्थान के सीकर स्थित फतेहपुर और सिरोही के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के 20 जिले घने कोहरे से ढके रहे। इसके कारण दिल्ली से भोपाल-इंदौर आने वाली कई ट्रेनें लेट हैं।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया कि सुबह से ही लो-विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर दिए गए हैं।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों में आज यानी शनिवार को सुबह भीषण सर्दी के साथ घना कोहरा छाया रहा। राजस्थान के सीकर स्थित फतेहपुर और सिरोही के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के 20 जिले घने कोहरे से ढके रहे। इसके कारण दिल्ली से भोपाल-इंदौर आने वाली कई ट्रेनें लेट हैं। वहीं दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 130 लाइट्स कैंसिल कर दी गई है। यूपी के 50 जिलों में कोहरा छाया रहा। संभल में घने कोहरे के कारण ट्रक और बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। बिहार के 24 जिलों में कोल्डे के हालात है। वहीं अररिया में घने कोहरे की वजह से तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।
वाहन चालक भी हुए परेशानी
देश की राजधानी दिल्ली में सुबह घने कोहरे ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर 130 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन पूरी तरह बंद नहीं किया गया है।
सभी उड़ानें पूरे दिन के लिए रद्द
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया कि सुबह से ही लो-विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट आॅपरेटर ने सुबह जारी एडवाइजरी में यात्रियों को संभावित देरी को लेकर सतर्क किया और एयरपोर्ट आने से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी है। आज कुल 130 उड़ानों को रद्द किया गया है। इनमें 66 आने वाली उड़ानें और 64 जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। ये सभी उड़ानें पूरे दिन के लिए रद्द की गई हैं।
दिल्ली की हवा खतरनाक श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आज सुबह दिल्ली की हवा बेहद खराब से खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई। सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण आईटीओ इलाके में एक्यूआई 429 रिकॉर्ड किया गया, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है। इसके अलावा विवेक विहार (425), आनंद विहार (423), जहांगीरपुरी (420), नेहरू नगर (418) और वजीरपुर (417) जैसे इलाकों में भी हालात चिंताजनक हैं।
राजस्थान : दो दिन शीतलहर का अलर्ट
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से सर्द हवाएं कमजोर हो गई हैं। इससे पाली, करौली, उदयपुर, अजमेर समेत कई शहरों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इसके कारण सुबह-शाम सर्दी से थोड़ी राहत रही। 10 जिलों में 22 और 23 दिसंबर को घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट है। 24 दिसंबर से पारा गिरने की आशंका है।
मध्यप्रदेश : 50 मीटर विजिबिलिटी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर के साथ जबलपुर-शहडोल संभाग के 20 जिले सुबह घने कोहरे से ढके रहे। कई जगह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। कोहरे का कारण दिल्ली से भोपाल-इंदौर आने वाली कई ट्रेनें लेट हैं। पिछले तीन दिन से ऐसे ही हालात हैं। इंदौर और भोपाल से दिल्ली, मुंबई, गोवा, बेंगलुरु की उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। ठंड और कोहरे से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
उत्तराखंड : 4 जिलों बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड के 4 जिलों- उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी के मैदानी इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट लेट रही। मौसम विभाग ने रविवार को भी कोहरे और सर्दी का अलर्ट जारी किया है।
बिहार : 38 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
बिहार में पटना समेत 24 जिलों में कोल्ड-डे के हालात रहे। ज्यादातर जिलों में दिन भर धूप नहीं निकली। सर्दी के कारण सारण, दरभंगा और मुंगेर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पटना, बक्सर सहित 8 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग 9 बजे से कर दी गई है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पटना में घने कोहरे की वजह से 32 फ्लाइट लेट रहीं। एक कैंसिल हो गई।
हरियाणा : ट्रेनें लेट, रोडवेज की बसें कैंसिल
हरियाणा में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। शनिवार सुबह 20 जिलों में कोहरे का असर दिखा। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ रहा है। लंबी दूरियों की एक्सप्रेस ट्रेन कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से पानीपत पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ : रायपुर में रात का पारा 8.3 डिग्री रहा
छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही स हवाओं के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राज्य के 6 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री दर्ज किया गया। अंबिकापुर में 5.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 7 डिग्री और रायपुर में 8.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।