जिला अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस पार्किंग संबंधी प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं हो रहा। खोवा मंडी पार्किंग खाली रहने के बावजूद अस्पताल परिसर में कई एम्बुलेंस खड़ी मिलीं, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठे।
सतना जिला अस्पताल में यातायात और अतिक्रमण सुधार के लिए प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। एंबुलेंस पार्किंग, वाहन जांच और अनावश्यक हूटर पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला अस्पताल मार्ग को जाममुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अवैध पार्किंग में खड़े वाहन जब्त किए गए, लेकिन कार्रवाई के कुछ घंटों बाद ही अस्पताल के सामने फिर से ठेले और गुमटियां सज गईं।
सतना रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण, सड़क तक फैले होटल-व्यवसाय और कोयले की भट्टियों से निकलते धुएं ने यातायात व्यवस्था प्रभावित कर दी है। नागरिकों को रोजाना जाम और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।
रीवा में बीहर बायपास पुल की मरम्मत का कार्य लंबा खिंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुल बंद रहने के दौरान बायपास निर्माण तेजी से हुआ, जबकि भारी वाहन शहर की सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
सतना जिले में अधूरे सड़क और पुल निर्माण कार्य लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। धीमी रफ्तार, धूल, जाम और खराब रास्तों से आमजन परेशान हैं, जबकि निर्माण कंपनियों की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के अमिलिया-सुहिरा मार्ग पर कोयला वाहनों की लंबी कतारों से रोज घंटों जाम लग रहा है। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन और पुलिस पर यातायात नियंत्रण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हादसों और अव्यवस्था पर चिंता जताई।
रीवा बायपास के बीहर नदी पुल में गंभीर दरारें, 50 साल की उम्र वाला पुल 20 साल में ही क्षतिग्रस्त। निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, मार्ग बंद, यातायात प्रभावित, मरम्मत में लंबा समय लगने की आशंका।
सतना जिला अस्पताल परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग और वाहनों की भीड़ से जाम लग गया। करीब पौन घंटे तक मरीज और उनके परिजन अंदर-बाहर नहीं जा सके, जिससे अस्पताल की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
रीवा कलेक्ट्रेट में ओबीसी महासभा का उग्र प्रदर्शन, कुत्ते के गले में ज्ञापन बांधने की घटना, प्रशासन और पुलिस पर गंभीर सवाल।






















