सतना जिला अस्पताल में यातायात और अतिक्रमण सुधार के लिए प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। एंबुलेंस पार्किंग, वाहन जांच और अनावश्यक हूटर पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला प्रशासन द्वारा लम्बे अरसे बाद कोई बड़ा निर्णय लिया गया है जो यातायात एवं अतिक्रमण सुधार के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है हालांकि यह कितना कारगर होगा यह तो समय ही बताएगा। जिला अस्पताल परिसर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए गुरुवार को जिला अस्पताल सभागार कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया ने की, जिसमें डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे और सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह सहित अस्पताल के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने अस्पताल परिसर में अव्यवस्था और अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें एम्बुलेंस पर सतत निगरानी और उनकी पार्किंग व्यवस्था शामिल हैं। गौरतलब है कि जिला अस्पताल रोड पर अतिक्रमण के चलते रोड सकरी हो जाती है जिसके चलते एम्बुलेंस जाम के झाम में घंटो भर फंसे रहती थी। इसी समस्या के निदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा बिगत दो दिनों से जिला अस्पताल रोड से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा था, जबकि गुरुवार को हुई बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए।
एसडीएम ने कहा कि एंबुलेंसों पर कड़ी निगरानी की जाए। आरटीओ टीम द्वारा समय-समय पर एंबुलेंस वाहनों की सघन जांच की जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के रजिस्टेÑशन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खोवा मंडी सरकारी एंबुलेंस वाहनों के लिए पार्किंग हब बनेगा। अस्पताल परिसर में अव्यवस्थाओं को कम करने के लिए खोवा मंडी में खाली पड़े जगह पार्किंग के लिए आरक्षित कर दी गई है। वहीं डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे ने चेतावनी दी कि अगर एंबुलेंस वाहन चालक द्वारा अनावश्यक हूटर बजाते पाया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बैठक के दौरान स्पष्ट कहा कि जिला अस्पताल परिसर में अतिक्रमण व अवयवस्था किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी दिनों में लगातार अभियान चलाकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जाएगा।
जिला अस्पताल में अनावश्यक दिखी तो कटेगा चालान
सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल को अतिक्रमण मुक्त बनाना अति आवश्यक था। निर्देश के बाद भी अगर शासकीय या निजी एंबुलेंस अनावश्यक कार्य से परिसर में खड़ी दिखेंगी तो चालानी कार्रवाही की जाएगी। निजी एंबुलेंस वाहन को सहकारी बैंक के पास पड़ी खाली जगह पर खड़ी करने के निर्देश दिए गए। एंबुलेंस वाहनों को मरीजों को पिक एण्ड ड्राप करने के लिए कहा गया है। जैसे ही मरीज अस्पताल में भर्ती हो जाए तो वाहन अस्पताल परिसर के बाहर हो जाना चाहिए।
जिले में 67 एम्बुलेंस वाहन रजिस्टर्ड
आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार सतना जिले में 67 निजी एम्बुलेंस वाहन रजिस्टर्ड हैं, जिनकी जांच चेक लिस्ट के हिसाब से की जाएगी। एंबुलेंस वाहनों में मरीज हेतु स्टेÑचर, आक्सीजन सिलेंडर, परिजनों के लिए सीट, स्पीड लिमिट डिवाइस, फायर सिलेंडर, फर्स्ट एड बाक्स, एफयूसी जैसे फीचर की जांच की जाएगी।
तो क्या खोवा मंडी में केवल आठ गाड़ियां ही खड़ी होंगी?
सतना-मैहर जिले में आउट सोर्स संस्था जय अम्बे एमरजेंसी सर्विसेज द्वारा कुल 60 एंबुलेंस वाहन संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें में सतना जिले में 36 एवं मैहर जिले में 24 वाहन हैं। सतना जिले में 18 जननी एक्सप्रेस एवं 18 वाहन 108 एंबुलेंस के हैं। सतना जिला अस्पताल के अंडर में आठ 108 वाहन हैं, जिन्हें खोवा मंडी में खाली पड़ी जगह में खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। 108 एंबुलेंस के जिला समन्वयक नीलेश द्विवेदी ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों के लिए 8 वाहन लगाए गए हैं। इन्हीं वाहनों को खोवा मंडी में खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य एंबुलेंसों को मरीजों को पिक एण्ड ड्राप कर बाहर जाने के निर्देश हैं। सवाल यह खड़ा होता है कि 400 विस्तरा अस्पताल में रोजाना 1200 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इतनी अधिक संख्या वाले अस्पताल में रोजाना अनगिनत एंबुलेंस मरीजों को लेकर पहुंचती हैं, वह कहां जाएंगी? इन वाहनों के खड़े करने की कोई व्यवस्थाएं नहीं बनाई गई हैं।
खोवा मंडी में चस्पा हुआ निर्देश
बताया गया कि बैठक के बाद प्रशासनिक टीम एवं जिला अस्पताल की टीम द्वारा खोवा मंडी क्षेत्र का मुआयना किया गया, जिसमें वहां संचालित हो रही दुकानों को कहीं अन्यत्र लगाने के निर्देश दिए गए। परिसर के अंदर चस्पा बोर्ड भी लगाया गया, जिसमें लिखा गया कि खोवा मंडी क्षेत्र में पड़ी खाली जगह पर सरकारी एंबुलेंस खड़ी होंगी।

रीवा एयरपोर्ट से संचालित इंडिगो एयरलाइन ने छह महीनों में 16 हजार से अधिक यात्रियों को सेवा दी है। 181 प्रतिशत ग्रोथ के साथ कंपनी ने अलायंस एयर को पीछे छोड़ते हुए क्षेत्रीय हवाई यात्रा में मजबूत पकड़ बनाई है।
रीवा के प्रसिद्ध क्योटी जलप्रपात के पास बाइक सहित खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। डीआरसी और एसडीआरएफ टीम ने घंटों रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बाहर निकाले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हिंडाल्को कर्मी सीताराम पाल की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 पर चक्काजाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की।
सतना के अमौधा क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान पकड़ा गया एक संदिग्ध भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
रामपुर बाघेलान स्थित प्रिज्म जॉनसन सीमेंट फैक्ट्री में एसी कम्प्रेसर में विस्फोट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सतना में आग से झुलसे मरीजों को बिना एसी वाली 108 एंबुलेंस से रेफर किए जाने के बाद आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। एंबुलेंसों के रखरखाव और मॉनिटरिंग की कमी भी सामने आई है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सतना और मैहर में स्कूल बंद हैं, फिर भी नामांकन का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। विभागीय आंकड़ों ने उपलब्धि के साथ नामांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता और वास्तविकता पर बहस छेड़ दी है।
सतना में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधूरी सड़कों, जलनिकासी, पेयजल और नागरिक सुविधाओं पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने सतना मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी मिलने का निर्णय होगा।
सतना जिला अस्पताल में यातायात और अतिक्रमण सुधार के लिए प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। एंबुलेंस पार्किंग, वाहन जांच और अनावश्यक हूटर पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह