जिला अस्पताल मार्ग को जाममुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अवैध पार्किंग में खड़े वाहन जब्त किए गए, लेकिन कार्रवाई के कुछ घंटों बाद ही अस्पताल के सामने फिर से ठेले और गुमटियां सज गईं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल मार्ग को यातायात से मुक्त रखने के लिए बुधवार को भी अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क कि नारे अवैध पार्किंग में खड़ी 8 से 10 मोटर साइकिलें जब्त की गर्इं। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण टीम एवं पुलिस से हस्ताक्षेप का प्रयास किया गया जिसे पुलिस ने नजर अंदाज कर दिया लेकिन कार्रवाई जारी रही। गौरतलब है कि जिला अस्पताल के सामने ठेले व गुमटियों के अवैध कब्जे के चलते रोड सकरी हो जाती है जिसके कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम के झाम में सबसे ज्यादा परेशानी एम्बुलेंस में आए मरीजों को झेलनी पड़ती है। घंटे-घंटे भर जाम को खुलने में समय लगता है। मरीज गर्मी और उमस में तड़पते हुए एम्बुलेंस के अंदर ही पड़ा रहता है। जरा सी दूरी तय करने में घंटे भर का समय लग जाता है। इन स्थितियों को सुधारने जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। शाम को दोबारा दुकान लगने की सूचना पर बुधवार की सुबह फिर से कार्रवाई की गई।
अस्पताल परिसर के अंदर भी अवैध पार्किंग
बुधवार की दोपहर जब प्रशासनिक अमला अतिक्रमण कार्रवाईयां कर रहा था उस समय जिला अस्पताल परिसर के अंदर भी अवैध रूप से परिजनों की गाड़ियां खड़ी होनी शुरू हो गई थीं। पार्किंग ठेकेदार भी वसूली के चलते ध्यान नहीं दे रहा था। आलम यह हुआ कि कई एम्बुलेंस को खड़ी करने के लिए कुछ देर तक जगह ही ढूढे नहीं मिली। अंत में ट्रामा यूनिट के आगे एम्बुलेंस पार्क की गर्इं। जिला अस्पताल परिसर के अंदर भी कई जगह अवैध पार्किंग में वाहन खड़े हो रहे हैं। नवीन ओपीडी, डायलिसिस यूनिट, एनआरसी, ट्रामा यूनिट के सामने अवैध पार्किंग का अड्डा है जहां ठेकेदार के कर्मियों द्वारा चैन लगाकर अवैध वसूली की जा रही है।
एम्बुलेंस चालक नहीं मानते सिविल सर्जन का आदेश
सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह द्वारा मंगलवार को सभी एम्बुलेंस चालकों को निर्देश दिया गया था कि खोवा मंडी में पड़ी खाली जगह पर एम्बुलेंस खड़ा करें ताकि अस्पताल परिसर में ज्यादा वाहनों की भीड़ न हो लेकिन बुधवार की देर शाम तक एक भी एम्बुलेंस खोवा मंडी नहीं पहुंची। सभी एम्बुलेंस जिला अस्पताल पर खड़ी दिखाई दीं। एम्बुलेंस चालकों से दलाली का मोह नहीं छूट रहा है जिसके चलते वे खोवा मंडी नहीं जा रहे हैं।
ठेले व गुमटी में होता है दलाली का खेल
जिला अस्पताल के सामने सजी अवैध दुकानों में ब्लड दलाली से लेकर एम्बुलेंस दलाली तक का कारोबार चलता है। यहां के दुकानदार दलालों व चिकित्सकीय अमले से सेटिंग कर मरीज परिजनों को दोगुने दाम में खून से लेकर निजी एम्बुलेंस तक उपलब्ध करा रहे हैं। एचआईवी कांड के बाद निरीक्षण में आई राज्य स्तरीय टीम ने संकेत दिए थे कि हो सकता है जिला अस्पताल के आसपास सजी दुकान संचालकों में भी कोई एचआईवी कैरियर हो जिसका ब्लड यहां तक आया हो। टीम द्वारा जिला अस्पताल के आसपास लगाए हुए दुकानदारों के भी एचआईवी जांच के निर्देश दिए थे।
देर शाम फिर सजे ठेले
बुधवार की दोपहर हुई ताबड़तोड़ अतिक्रमण कार्रवाई के बाद सभी दुकानदारों ने अपने-अपने ठेले पुष्कर्णी पार्क के पीछे वाले गली में लगा लिए थे। जैसे ही अतिक्रमण अमला वापस गया, धीरे-धीरे सभी ठेले जिला अस्पताल के सामने पुन: सज गए। प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कार्रवाईयां पहले भी की जा चुकी हैं लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं निकला है। देखना यह बाकी है कि गुरूवार को होने वाली बैठक में क्या निष्कर्ष निकलता है?

सीधी में 1 जुलाई से सोनांचल बस स्टैंड पर बसों का संचालन बंद होगा। नए बस स्टैंड की सुरक्षा, रात्रिकालीन यात्रियों की सुविधाओं और छोटे व्यवसायियों की आजीविका को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
सतना-पन्ना रेल परियोजना के तहत पहली ट्रायल ट्रेन के देवेंद्रनगर पहुंचने पर ऐतिहासिक जश्न मनाया गया। हजारों लोगों ने इस यादगार पल का स्वागत किया। रेल संरक्षा आयुक्त ने ट्रैक का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल भी किया।
सतना के तिवनी गांव में युवक की हत्या के मामले का खुलासा चार वर्षीय मासूम की बातों से हुआ। पुलिस जांच में छोटे भाई और उसके साले की भूमिका सामने आने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
सतना के बम्हौरी गांव के दिव्यांग क्रिकेटर मिथिलेश सिंह का चयन केसरी दिव्यांग टूर्नामेंट 2026 की इंडिया ए एवं बी सीरीज के लिए हुआ है। संघर्ष और मेहनत के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार सामने आए हैं, जबकि 26 जून को अधिवेशन और 28 जून को मतदान कराए जाने की तैयारी चल रही है।
सतना जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच बंद पंखे, पेयजल संकट और लंबी कतारों ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दस दिनों में दस हजार से अधिक मरीज पहुंचे, जबकि सुविधाएं अपर्याप्त बनी हुई हैं।
जिला अस्पताल मार्ग को जाममुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अवैध पार्किंग में खड़े वाहन जब्त किए गए, लेकिन कार्रवाई के कुछ घंटों बाद ही अस्पताल के सामने फिर से ठेले और गुमटियां सज गईं।
मध्य प्रदेश के इंदौर (शिप्रा क्षेत्र) में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रशांत सिंह (29 वर्ष) का निधन हो गया। तेज रफ्तार बस की टक्कर के बाद शुक्रवार सुबह शव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया।
मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। जानिए क्या है पूरा विवाद और भाजपा के आरोप।
बैरागढ़ रोड शुक्रवार तड़के पटाखों के जोरदार धमाकों से दहल उठा। यहाँ हलालपुरा इलाके में मुख्य सड़क किनारे स्थित एक पटाखा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह