
सर्दी की पहली बड़ी कोहरे की चादर ने आज यानी सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर को पूरी तरह ढक लिया

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सर्दी की पहली बड़ी कोहरे की चादर ने आज यानी सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर को पूरी तरह ढक लिया। विजिबिलिटी कुछ जगहों पर शून्य से 50 मीटर तक गिर गई, जिससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इधर, मध्यप्रदेश में सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। रीवा में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां 50 मीटर के बाद कुछ भी नजर नहीं आया। मुरैना-रायसेन में भी विजिबिलिटी 50 मीटर रही। ऐसे में वाहन चालक हेडलाइट के सहारे आगे बढ़े। दरअसल, दिल्ली में अचानक मौसम के करवट लेने की वजह से शहर में उथल-पुथल जैसी स्थिति सामने आई है। सड़क मार्ग से लेकर रेल और हवाई यात्राओं तक पर बुरा असर पड़ा है। दिल्ली की सड़कों पर सुबह-सुबह वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। सुबह दिल्ली में घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी ने सभी एयरलाइन्स के फ्लाइट आपरेशन को भी प्रभावित किया है। अब तक दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने वाली 40 फ्लाइट्स कैंसिल की जा चुकी हैं, जिसमें 19 उड़ानें एयर इंडिया की हैं।
मौसम खुलते ही भरेंगे उड़ान
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे स्थितियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और जैसे ही ऐसा करना सुरक्षित होगा, परिचालन फिर से शुरू कर देंगे। एयरलाइन ने कहा-सुरक्षा के हित में और मेहमानों के लिए लंबे समय तक अनिश्चितता से बचने के लिए, एयरलाइन ने कुछ फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। एयरपोर्ट पर हमारी टीमें चौबीसों घंटे यात्रियों की सहायता और समर्थन के लिए काम कर रही हैं। यात्रियों से गुजारिश है कि एयरपोर्ट जाने से पहले आॅफिशियल वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।
इंडिगो ने कहा- विजिबिलिटी बहुत कम
इंडिगो ने कहा-घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी ने दिल्ली और उत्तरी भारत के अन्य एयरपोर्ट पर आपरेशन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जो दुर्भाग्य से हमारे कंट्रोल से बाहर है। हमारी टीमें स्थिति पर करीब से नजर रख रही हैं और तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट के साथ कोआॅर्डिनेट कर रही हैं। जब तक आॅपरेशन मौजूदा मौसम के हिसाब से एडजस्ट होते हैं, कुछ फ्लाइट्स में देरी हो सकती है, जबकि कुछ अन्य फ्लाइट्स को सुरक्षा को प्राथमिकता देने और एयरपोर्ट पर लंबे इंतजार को कम करने के लिए पूरे दिन पहले से ही कैंसिल किया जा सकता है।
शहर में आरेंज अलर्ट...
इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोहरे के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है। सुबह का तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस हो गया। पहले से ही खराब हवा की क्वालिटी की स्थिति अब बदतर हो गई है. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत गंभीर कैटेगरी में चला गया, जो 456 के पार पहुंच गया। सोमवार तड़के अशोक विहार में अदक 500 रिकॉर्ड किया गया।
भोपाल में भी सुबह से कोहरा छाया रहा
इधर, मप्र की राजधानी भोपाल में विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर के बीच दर्ज की गई। कई स्थानों पर स्थिति यह रही कि सुबह 11 बजे तक भी 2 से ढाई किलोमीटर दूर तक साफ दिखाई नहीं दे रहा था। ठंड के इस सीजन में यह पहली सुबह रही, जब प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे का सबसे ज्यादा असर रीवा में देखा गया। छतरपुर के खजुराहो में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रही। वहीं भोपाल, ग्वालियर, दतिया और सीधी में दृश्यता 500 से 1 हजार मीटर के बीच दर्ज की गई। इंदौर, नर्मदापुरम, सागर, रतलाम, दमोह और मंडला में 1 से 2 हजार मीटर तक विजिबिलिटी रही। इसके अलावा अशोकनगर, पचमढ़ी, टीकमगढ़, विदिशा, शाजापुर, सीहोर और देवास में भी कोहरे वाली सुबह रही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।