सुप्रीम कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए कहा-अगर कोई पति अपनी पत्नी से घर के सभी खर्चों का हिसाब रखने के लिए एक्सेल शीट बनाने को कहता है, तो इसे क्रूरता नहीं माना जा सकता और इसके आधार पर आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी द्वारा पति के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए यह बात कही।

सुप्रीम कोर्ट ।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सुप्रीम कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए कहा-अगर कोई पति अपनी पत्नी से घर के सभी खर्चों का हिसाब रखने के लिए एक्सेल शीट बनाने को कहता है, तो इसे क्रूरता नहीं माना जा सकता और इसके आधार पर आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी द्वारा पति के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए यह बात कही। सुप्रीम कोर्ट ने कहा-यह भारतीय समाज की सच्चाई हो सकती है, जहां पुरुष अक्सर हावी होने की कोशिश करते हैं और घर के फाइनेंस का कंट्रोल अपने हाथ में लेते हैं, लेकिन यह आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का आधार नहीं हो सकता।
कोर्ट को रहना चाहिए सावधान
मामले की सुनवाई जस्टिस बी वी नागरत्ना और आर महादेवन की बेंच ने की। बेंच ने कहा-अदालतों को वैवाहिक शिकायतों से निपटते समय बहुत सावधान रहना चाहिए। ऐसे मामलों से निपटते समय व्यावहारिक वास्तविकताओं पर विचार करना चाहिए, क्योंकि इनमें से कई केस शादी की रोजमर्रा की छोटी-मोटी बातों के कारण होते हैं, जिन्हें किसी भी तरह से क्रूरता की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।
पति पर लगाए गए ये आरोप
बेंच ने कहा-पति पर आरोप है कि वह पत्नी को सभी खर्चों की एक्सेल शीट बनाने के लिए मजबूर किया। अगर इसे सच भी मान लिया जाए, तो भी यह क्रूरता की परिभाषा के तहत नहीं आता है। आरोपी का वित्तीय और आर्थिक दबदबा, जैसा कि उसने आरोप लगाया है। क्रूरता का केस नहीं बन सकता। खासकर जब कोई ठोस मानसिक या शारीरिक नुकसान न हुआ हो।
पति की दलील को कोर्ट ने स्वीकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने पति की ओर से पेश हुए वकील प्रभजीत जौहर की दलील को स्वीकार कर लिया, जिन्होंने आरोप लगाया था कि यह कानून का दुरुपयोग है और उनके क्लाइंट के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। इसमें कहा गया कि एफआईआर को सिर्फ पढ़ने से पता चलता है कि उसके लगाए गए आरोप अस्पष्ट और सामान्य हैं और उसने उत्पीड़न की किसी खास घटना का कोई सबूत या खास जानकारी नहीं दी है।
रोजमर्रा की छोटी-मोटी बात
बेंच ने कहा-अदालतों को शिकायतों से निपटते समय सावधान रहना चाहिए। वैवाहिक मामलों से निपटते समय व्यावहारिक वास्तविकताओं पर विचार करना चाहिए, जहां न्याय की विफलता और कानून के दुरुपयोग को रोकने के लिए आरोपों की ज्यादा सावधानी और विवेक से जांच की जानी चाहिए। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर हमने विचार किया है। हमारी राय में, वे शादी की रोजमर्रा की छोटी-मोटी बातों को दर्शाते हैं और उन्हें किसी भी तरह से क्रूरता के रूप में वगीर्कृत नहीं किया जा सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर आज सुबह साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 महिलाएं और 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।