×

क्रिसमस और नए साल पर अत्यावश्यक केस की होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई

By: Arvind Mishra

Dec 19, 20253:26 PM

view11

view0

क्रिसमस और नए साल पर अत्यावश्यक केस की होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि वे क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के पहले दिन 22 दिसंबर को अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई के लिए बैठने को तैयार हैं। तत्काल मामलों की सूची की सुनवाई कर रही सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और विपुल एम पंचोली की पीठ ने कहा-सुप्रीम कोर्ट मामलों की तात्कालिकता का सत्यापन करेगी और उसके बाद उन्हें सूचीबद्ध करेगी।


  • सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- हम बैठने के लिए तैयार

  • कनिष्ठ वकीलों से 22 दिसंबर को बहस करने को कहा


सीजेआई ने कहा- हम सोमवार को बैठेंगे। हम अन्य सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों पर बोझ नहीं डालेंगे, जिन्हें नए मामलों की सुनवाई के लिए देर रात तक केस फाइलों का अध्ययन करना पड़ता है। मैं किसी अन्य बेंच को परेशान नहीं करूंगा। सीजेआई ने कहा- रजिस्ट्री मामले की तात्कालिकता का पता लगाएगी और मामले को सूचीबद्ध करेगी। मुख्य न्यायाधीश ने कहा- यह निश्चित नहीं है कि एक या दो बेंच बैठेंगी, यह सब मामलों की संख्या पर निर्भर करेगा। हम बेंच के गठन के लिए उचित आदेश पारित करेंगे। 

जूनियर वकील भी करेंग बहस

मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने उन कनिष्ठ वकीलों से भी 22 दिसंबर को अपने मामले पर बहस करने को कहा। मुख्य न्यायाधीश ने एक कनिष्ठ वकील से कहा- हम इस मामले की सुनवाई सोमवार को तभी करेंगे जब आप अपना पक्ष रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिए 22 दिसंबर से 2 जनवरी, 2026 तक बंद रहेगा। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सावधान! गूगल ने कहा- एक अरब स्मार्टफोन पर मंडरा रहा खतरा

सावधान! गूगल ने कहा- एक अरब स्मार्टफोन पर मंडरा रहा खतरा

अमेरिकी कंपनी गूगल ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। जिसमें दावा किया गया है कि करीब आधे एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपभोक्ताओं पर मैलवेयर और स्पाईवेयर के खतरे में है। ये खतरा पुराने एंड्रॉयड ओएस वर्जन होने की वजह से है। ये जानकारी फॉर्ब्स ने दी है।

Loading...

Feb 06, 202610:57 AM

पंजाब में आप नेता लक्की की गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े हत्या

पंजाब में आप नेता लक्की की गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े हत्या

जालंधर के मॉडल टाउन में शुक्रवार को दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार लकी ओबेरॉय किसी निजी कार्य से मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के पास गए हुए थे। वह अपनी थार गाड़ी में बैठे थे, तभी अचानक कुछ हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Loading...

Feb 06, 20269:59 AM

सीएम सख्त: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

सीएम सख्त: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है। यूपी में पहले ही चाइनीज मांझे के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। हालांकि, लगातार इसका उपयोग होता रहा है। ताजा वारदात के बाद सीएम ने इस पर सख्त नाराजगी जातई है।

Loading...

Feb 05, 20261:41 PM

उत्तर भारत के हिंदी जानने वाले लोग तमिलनाडु में साफ करते हैं टेबल

उत्तर भारत के हिंदी जानने वाले लोग तमिलनाडु में साफ करते हैं टेबल

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है। इसी बीच राज्य के कृषि मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम का उत्तर भारतीय प्रवासी श्रमिकों को लेकर दिया गया बयान भाषा विवाद और उत्तर-दक्षिण राजनीति को फिर से हवा दे रहा है।

Loading...

Feb 05, 20261:09 PM

ओडिशा: चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बे-पटरी... यात्री सुरक्षित

ओडिशा: चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बे-पटरी... यात्री सुरक्षित

ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखापुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Loading...

Feb 05, 202611:16 AM