×

जौनपुर में बस पलटी, पांच यात्रियों की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। 45 यात्रियों को लेकर बस शिवगुलामगंज हाईवे पर पहुंची, तभी डिवाइडर से टकरा गई। 

By: Arvind Mishra

May 30, 20252:26 PM

view22

view0

जौनपुर में बस पलटी, पांच यात्रियों की मौत

-15 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर 

जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज हाईवे पर हिम्मत बस सर्विस की प्राइवेट बस जौनपुर जा रही थी। डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा सुबह 8.40 बजे हुआ। बस जौनपुर शहर की तरफ जा रही थी। अपनी लेन से दूसरी पटरी पर जाते समय हादसा हुआ। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने थाने की पुलिस और गांव वालों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे में पांच यात्रियों, जिसमें दो पुरुष और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं, वहीं पांच की हालत गंभीर है।

45 यात्री थे सवार
सूचना पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ कुमार, एडिशनल एसपी ग्रामीण तपिश कुमार सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। बस में 45 यात्री सवार थे। पांच की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया।

सीएम ने जताई संवेदना 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जौनपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सुकमा में मुठभेड़... सुबह-सुबह जवानों ने तीन नक्सली किए ढेर 

सुकमा में मुठभेड़... सुबह-सुबह जवानों ने तीन नक्सली किए ढेर 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर जवानों को लाल आतंक से लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है। गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से हथियार भी मिले हैं।

Loading...

Dec 18, 202510:21 AM

लोकसभा में SHANTI बिल 2025 पारित: परमाणु क्षेत्र में आएगी निजी भागीदारी

लोकसभा में SHANTI बिल 2025 पारित: परमाणु क्षेत्र में आएगी निजी भागीदारी

लोकसभा ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश की अनुमति देने वाले 'शांति' विधेयक 2025 को पारित किया। जानें क्या हैं इसके फायदे और क्यों विपक्ष कर रहा है विरोध

Loading...

Dec 17, 20257:12 PM

NPS Withdrawal Rules 2025: अब रिटायरमेंट पर निकाल सकेंगे 80% कैश, PFRDA ने बदला नियम

NPS Withdrawal Rules 2025: अब रिटायरमेंट पर निकाल सकेंगे 80% कैश, PFRDA ने बदला नियम

PFRDA ने NPS निकासी नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब निजी कर्मचारी रिटायरमेंट पर 80% फंड एकमुश्त निकाल सकते हैं। जानें नए स्लैब और एन्युइटी नियम।

Loading...

Dec 17, 20255:50 PM

भारतीय दूतावास को धमकी... बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब  

भारतीय दूतावास को धमकी... बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब  

भारत सरकार ने आज यानी बुधवार को बांग्लादेश के राजदूत को बुलाया। ये मुलाकात ढाका में भारतीय दूतावास को मिली धमकी के तुरंत बाद रखी गई। बांग्लादेश के राजदूत मोहम्मद रियाज हमीदुल्लाह दोपहर विदेश मंत्रालय पहुंचे।

Loading...

Dec 17, 20252:55 PM

अटल संस्मरण... वाजपेयी अगर बनते राष्ट्रपति तो आडवाणी प्रधानमंत्री

अटल संस्मरण... वाजपेयी अगर बनते राष्ट्रपति तो आडवाणी प्रधानमंत्री

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 2002 में राष्ट्रपति चुने गए थे। उस समय लालकृष्ण आडवाणी भाजपा में बेहद मजबूत स्थिति में थे। ऐसे में भाजपा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए कलाम के नाम पर विचार करने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी का नाम सुझाया था।

Loading...

Dec 17, 20252:42 PM