भारत की शिक्षा व्यवस्था लंबे समय से रटने और परीक्षा पर टिकी हुई थी, लेकिन अब सीबीएसई ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो आने वाली पीढ़ी की सीखने की शैली को पूरी तरह बदल सकता है। सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि भविष्य की पढ़ाई केवल किताबों पर नहीं, बल्कि जरूरी जीवन कौशलों पर भी टिकी होगी।

सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को अनिवार्य कर दिया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत की शिक्षा व्यवस्था लंबे समय से रटने और परीक्षा पर टिकी हुई थी, लेकिन अब सीबीएसई ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो आने वाली पीढ़ी की सीखने की शैली को पूरी तरह बदल सकता है। सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि भविष्य की पढ़ाई केवल किताबों पर नहीं, बल्कि जरूरी जीवन कौशलों पर भी टिकी होगी। दरअसल, सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को अनिवार्य कर दिया है। छात्रों को अब वास्तविक जीवन के कौशल सीखने पर ध्यान देना होगा, जैसे पौधों की देखभाल और बुनियादी यांत्रिक कार्य। एनसीईआरटी द्वारा विकसित स्किल बोध श्रृंखला की पुस्तकें लागू की गई हैं, जिसमें छात्रों को विभिन्न कार्य-आधारित परियोजनाएं करनी होंगी। इन कक्षाओं के बच्चे अब सिर्फ किताबों, नोटबुक और एग्जाम तक ही सीमित नहीं रहेंगे।
सीखेंगे असल जिंदगी के काम
सीबीएसई के मुताबिक, बच्चे अब असल जिंदगी के काम सीखेंगे, जैसे पौधों और जानवरों की देखभाल से लेकर बेसिक मैकेनिकल स्किल्स और ह्यूमन सर्विस तक। स्कूलों को अब स्किल-बेस्ड एजुकेशन को मेनस्ट्रीम एजुकेशन का हिस्सा बनाना चाहिए, न कि एक आॅप्शन। बोर्ड ने इस सेमेस्टर में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2020 के तहत एनसीईआरटी द्वारा डेवलप की गई स्किल बोध सीरीज की किताबों को लागू करना जरूरी कर दिया है। ये किताबें प्रिंट और डिजिटल दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध हैं।
सालाना तीन प्रोजेक्ट पूरे करने होंगे
छात्रों को तीन साल में, यानी ग्रेड 6, 7 और 8 में कुल नौ प्रोजेक्ट पूरे करने होंगे, जिसमें कुल मिलाकर लगभग 270 घंटे का प्रैक्टिकल काम होगा। इसका मकसद यह है कि स्टूडेंट्स न सिर्फ़ इस आधार पर आगे बढ़ें कि वे क्या पढ़ते हैं, बल्कि इस आधार पर भी कि वे क्या करते हैं और कैसे सीखते हैं। हर साल 110 घंटे (160 पीरियड) सिर्फ कौशल शिक्षा के लिए होंगे। हर हफ्ते लगातार दो पीरियड इस सब्जेक्ट के लिए होंगे। किताब में दिए गए छह प्रोजेक्ट में से, स्कूल अपनी लोकल जरूरतों और रिसोर्स के आधार पर तीन प्रोजेक्ट चुनेंगे।
शिक्षक भी नई स्किल्स सीखेंगे
स्किल्स अवेयरनेस पहल को लागू करने के लिए, सीबीएसई, एनसीईआरटी और पीएसएसआईवीई तीनों मिलकर बड़े पैमाने पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। एकेडमिक ईयर के आखिर में स्कूलों में एक स्किल्स फेयर लगाया जाएगा। स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट्स, मॉडल्स और एक्सपीरियंस प्रेजेंट करेंगे। यह फेयर स्कूलों के लिए एक नए तरह का सालाना इवेंट होगा।
बच्चों को नंबर भी मिलेंगे
सीबीएसई ने दावा किया है कि पेरेंट्स भी देख सकते हैं कि उनके बच्चे किताबों के अलावा दुनिया के बारे में कितना सीख रहे हैं। स्किल्स एजुकेशन के लिए इवैल्यूएशन भी ट्रेडिशनल नहीं होगा। इसमें रिटन एग्जाम के लिए 10 परसेंट मार्क्स, वाइवा या प्रेजेंटेशन के लिए 30 परसेंट, एक्टिविटी बुक के लिए 30 परसेंट, पोर्टफोलियो के लिए 10 परसेंट और टीचर आॅब्जर्वेशन के लिए 20 परसेंट मार्क्स शामिल होंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NEET 2026 पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना। पूछा- बार-बार पेपर लीक के बाद भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बर्खास्त क्यों नहीं? 2024 और 2026 के मामलों का दिया हवाला।
CBSE Board Big Decision: सीबीएसई ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन की फीस में भारी कटौती की है। अब सिर्फ 100 रुपये में देख सकेंगे कॉपियां, अंक बढ़ने पर पूरी फीस होगी वापस। जानिए नया नियम।
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने अपनी भाषा नीति में एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव किया है। हाल ही में जारी एक नए सर्कुलर के मुताबिक, इसी साल 1 जुलाई 2026 से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा 9 के छात्रों के लिए अब तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश में अब सरकारी स्कूलों की शिक्षा के आगे प्राइवेट का दबदबा सीमित नजर आने लगा है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार ने बच्चों की पढ़ाई और प्रवेश के लिए ताकत झोंक दी है। दरअसल, ग्वालियर-चंबल संभाग में इन दिनों एक बड़ा और अनोखा बदलाव देखने को मिल रहा है।
नीट-यूजी-2026 के पेपर लीक कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। छात्रों के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बवाल के बीच आज पहली बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मीडिया ने सामने आए और अपनी चुप्पी तोड़ी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे।
देशभर में 03 मई को आयोजित नीट यूजी की परीक्षा को रद कर दिया गया था। परीक्षा में लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्रों मे भाग लिया था। नीट यूजी परीक्षा रद होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का एक ही सवाल था। क्या नीट परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। हालांकि नीट यूजी परीक्षा से संबंधित अब एनटीए की ओर से आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है।
NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक रोकने के लिए केंद्र सरकार 'हाइब्रिड मॉडल' लाने की तैयारी में है। जानें क्या है कंप्यूटर-असिस्टेड सिक्योर पेपर-बेस्ड टेस्ट और यह कैसे काम करेगा।
भारतीय रेलवे ने 1191 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। फिटर, इलेक्ट्रिशियन और अन्य ट्रेड के लिए 10वीं पास युवा बिना परीक्षा मेरिट के आधार पर चयनित होंगे। आवेदन की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। सेन्ट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में 17 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के 95 फीसदी से अधिक अंक आए हैं।
नीट-यूपी 2026 पेपर लीक कांड में राजस्थान एसओजी टीम ने देर रात गुरुग्राम के फरुखनगर इलाके में छापेमारी कर एक एमबीबीएस छात्र को हिरासत में लिया है। एसओजी टीम उसे अपने साथ लेकर राजस्थान चली गई। आरोपी छात्र की पहचान यश के रूप में की गई है।