MCC ने NEET PG काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 का नया शेड्यूल जारी किया है। रजिस्ट्रेशन अब 5 दिसंबर से शुरू होंगे और रिजल्ट 12 दिसंबर को आएगा। राउंड 1 एडमिशन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर है। पूरी जानकारी और महत्वपूर्ण तिथियां देखें।

एजुकेशन डेस्क. स्टार समाचार वेब
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG काउंसलिंग 2025 के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है। रिवाइज्ड शेड्यूल MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध है।
नए कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन अब 1 दिसंबर की बजाय 5 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 6 से 9 दिसंबर 2025 तक च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग कर सकेंगे। राउंड 2 का परिणाम 12 दिसंबर 2025 को घोषित किया जाएगा।
| इवेंट | तिथि |
| रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि | 05 दिसंबर 2025 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 09 दिसंबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक) |
| च्वाइस फिलिंग की अवधि | 06 से 09 दिसंबर 2025 |
| च्वाइस लॉकिंग की तिथि | 09 दिसंबर 2025 (शाम 4 से रात्रि 11:55 तक) |
| सीट प्रोसेसिंग | 10 से 11 दिसंबर 2025 |
| राउंड 2 रिजल्ट जारी होने की तिथि | 12 दिसंबर 2025 |
| राउंड 2 रिपोर्टिंग/एडमिशन | 13 से 21 दिसंबर 2025 |
जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीटें आवंटित की गई हैं और उन्होंने अभी तक कॉलेज में रिपोर्ट नहीं किया है, उन्हें अपनी प्रवेश प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लेनी चाहिए। राउंड 1 के तहत कॉलेज में रिपोर्ट करने और प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू होने पर रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को इन चरणों का पालन करना होगा:
MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
व्यक्तिगत विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
आवश्यक फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
राउंड 2 के बाद तीसरे और स्ट्रे राउंड की काउंसलिंग होगी। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार:
राउंड 3 काउंसलिंग: 26 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक।
स्ट्रे राउंड काउंसलिंग: 15 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक।
अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी MCC की वेबसाइट से काउंसलिंग शेड्यूल का आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों के एनरोलमेंट रोकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को लगाई फटकार। जानिए पूरा मामला और कोर्ट के आदेश की मुख्य बातें।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए पूरी तारीखें, समय, जरूरी निर्देश और परीक्षा केंद्र से जुड़े नियम।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र DigiLocker पर जाकर अपना स्कोर और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
NEET PG 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आज 11 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
नीट-यूजी का परिणाम जारी होने के साथ ही मध्यप्रदेश में दाखिले की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। वेटरनरी विवि ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। पिछले सत्र में काउंसलिंग प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण प्रवेश में देरी हुई थी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ा था।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज होगी।
नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की चार्जशीट ने देश की परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई के मुताबिक, पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकृत विषय विशेषज्ञों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर इसे बाहर पहुंचाया था।
देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यहां जानें परीक्षा केंद्रों, समय-सारणी और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी।