×

जस्टिस वर्मा केस से सीजेआई ने खुद को किया अलग, अब होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई 

जस्टिस यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि उनकी याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई हो। यह याचिका एक इन-हाउस जांच कमेटी की उस रिपोर्ट को रद करने के लिए दायर की गई है, जिसमें उन्हें नकदी कांड में गलत आचरण का दोषी ठहराया गया है।

By: Arvind Mishra

Jul 23, 202512:34 PM

view27

view0

जस्टिस वर्मा केस से सीजेआई ने खुद को किया अलग, अब होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई 

  • सीजेआई ने कहा-विशेष बेंच बनानी पड़ेगी, मैं उसमें शामिल नहीं हो सकता 

  • महाभियोग की सिफारिश को चुनौती... किया अलग बेंच के गठन का एलान

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

कैशकांड केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने खुद को अलग कर लिया है। चीफ जस्टिस बी आर गवई ने कहा-इसके लिए विशेष बेंच बनानी पड़ेगी। मैं उसमें शामिल नहीं हो सकता, क्योंकि तत्कालीन चीफ जस्टिस ने मुझसे भी सलाह ली थी। दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि उनकी याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई हो। यह याचिका एक इन-हाउस जांच कमेटी की उस रिपोर्ट को रद करने के लिए दायर की गई है, जिसमें उन्हें नकदी कांड में गलत आचरण का दोषी ठहराया गया है। वर्मा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए इसे तुरंत सुनने की अपील की है।

संवैधानिक सवाल

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में यह मामला उठाया। उन्होंने चीफ जस्टिस बीआर गवई से अनुरोध किया कि इस याचिका को जल्द से जल्द सूचीबद्ध किया जाए, क्योंकि इसमें कुछ अहम संवैधानिक सवाल उठाए गए हैं। गवई ने कहा-मुझे एक बेंच गठित करनी होगी। इस बेंच में जस्टिस के विनोद चंद्रन और जॉयमल्या बागची भी शामिल थे।

सिफारिश को चुनौती

जस्टिस वर्मा ने अपनी याचिका में तत्कालीन चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया संजीव खन्ना की 8 मई की उस सिफारिश को रद करने की मांग की है, जिसमें संसद से उनके खिलाफ इम्पीचमेंट की कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई थी। यह सिफारिश उस जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की गई थी, जिसने जस्टिस वर्मा को दोषी पाया था।

दस दिन चली थी जांच

यह जांच पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू की अगुवाई में हुई थी। कमेटी ने 10 दिनों तक जांच की, 55 गवाहों से पूछताछ की और उस जगह का दौरा किया, जिस जगह पर 14 मार्च को रात करीब 11:35 बजे जस्टिस वर्मा के दिल्ली हाई कोर्ट के जज रहते हुए उनके सरकारी आवास पर आग लगी थी।

जस्टिस वर्मा का आचरण संदिग्ध

यह आग जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास पर लगी थी, जो उस वक्त दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी पोस्टिंग के दौरान हुआ। इस हादसे के दौरान उनके घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। इसके बाद जांच कमेटी ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया कि जस्टिस वर्मा का आचरण संदिग्ध था, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई।
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज: स्वास्थ्य में सुधार के बाद घर लौटीं

सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज: स्वास्थ्य में सुधार के बाद घर लौटीं

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Loading...

Mar 31, 20261:49 PM

नालंदा के शीतला मंदिर में बड़ा हादसा: पूजा के दौरान मची भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

नालंदा के शीतला मंदिर में बड़ा हादसा: पूजा के दौरान मची भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।

Loading...

Mar 31, 202611:30 AM

नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन: लोकसभा में अमित शाह का बड़ा बयान और विकास के आंकड़े

नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन: लोकसभा में अमित शाह का बड़ा बयान और विकास के आंकड़े

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च की डेडलाइन पर चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और 2014 के बाद हुए विकास कार्यों का विवरण दिया।

Loading...

Mar 30, 20267:15 PM

भारत डिजिटल जनगणना 2026: 1 अप्रैल से हाउस लिस्टिंग शुरू, लिव-इन कपल्स और जातिगत गणना पर नए नियम जारी

भारत डिजिटल जनगणना 2026: 1 अप्रैल से हाउस लिस्टिंग शुरू, लिव-इन कपल्स और जातिगत गणना पर नए नियम जारी

भारत की पहली डिजिटल जनगणना 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। जानें 33 सवालों की सूची, लिव-इन कपल्स के लिए शादीशुदा का दर्जा और आजादी के बाद पहली बार होने वाली जातिगत गणना की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 30, 20262:53 PM

विशाखापत्तनम मर्डर केस: नौसेना कर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए

विशाखापत्तनम मर्डर केस: नौसेना कर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए

विशाखापत्तनम में INS डेगा पर तैनात नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मोनिका की हत्या कर शव के टुकड़े किए। डेटिंग ऐप से हुई थी दोस्ती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

Loading...

Mar 30, 202612:25 PM