×

सीएम मोहन यादव दिल्ली में, पीएम मोदी को खंडवा आने का न्योता देंगे.. क्षेत्रीय परिषद बैठक में लेंगे हिस्सा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को दिल्ली पहुंचे, जहाँ उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य नेताओं से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, सीएम यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं और उन्हें 30 जून को खंडवा आने के लिए निमंत्रण देंगे.

By: Star News

Jun 23, 20255:43 PM

view8

view0

सीएम मोहन यादव दिल्ली में, पीएम मोदी को खंडवा आने का न्योता देंगे.. क्षेत्रीय परिषद बैठक में लेंगे हिस्सा

भोपाल: स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को दिल्ली पहुंचे, जहाँ उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य नेताओं से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, सीएम यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं और उन्हें 30 जून को खंडवा आने के लिए निमंत्रण देंगे. खंडवा में राज्य सरकार के "जल गंगा संवर्धन अभियान" का समापन समारोह होना है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी के जल संरक्षण अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है.

मंगलवार को, सीएम यादव वाराणसी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक वाराणसी के होटल ताज में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी.

इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे.

बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास, स्वास्थ्य, प्रशासनिक समन्वय और राज्यों से जुड़े विशेष मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

मध्य क्षेत्रीय परिषद का मुख्य उद्देश्य सदस्य राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाना, अंतर्राज्यीय विवादों को बातचीत से सुलझाना, सामान्य हितों के मामलों पर विचार करना, प्राकृतिक संसाधनों का समान उपयोग सुनिश्चित करना और संवेदनशील क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना है.

COMMENTS (0)

RELATED POST

लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री ने अंतरित किए 1836 करोड़ रुपए

लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री ने अंतरित किए 1836 करोड़ रुपए

"मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा के पंधाना से लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त के 1836 करोड़ रुपए जारी किए। साथ ही 608 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भाम सिंचाई परियोजना की सौगात दी।

Loading...

Feb 14, 20268:18 PM

सागर बैंड वादक हत्याकांड: धानक समाज का प्रदर्शन, रविवार को पूरे जिले में बैंड हड़ताल का ऐलान

सागर बैंड वादक हत्याकांड: धानक समाज का प्रदर्शन, रविवार को पूरे जिले में बैंड हड़ताल का ऐलान

सागर में शादी के दौरान बैंड वादक विवेक बंसल की हत्या के विरोध में धानक समाज ने मोर्चा खोला। रविवार को जिलाव्यापी बैंड हड़ताल और 50 लाख मुआवजे की मांग

Loading...

Feb 14, 20266:05 PM

जबलपुर से खाटू श्याम जा रहे पांच लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत

जबलपुर से खाटू श्याम जा रहे पांच लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत

महाकाल दर्शन के बाद खाटू श्याम जा रहे जबलपुर के 5 लोगों की राजस्थान के चाकसू में भीषण सड़क हादसे में मौत। ट्रेलर से टकराई कार, शिक्षिका समेत 5 ने गंवाई जान।

Loading...

Feb 14, 20265:58 PM

इंदौर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, बच्चों को धक्का मारकर फंदे पर झूला

इंदौर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, बच्चों को धक्का मारकर फंदे पर झूला

इंदौर के रावजी बाजार में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के सामने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Loading...

Feb 14, 20264:57 PM

पुलिस हिरासत से हथकड़ी सरकाकर फरार हुआ बाइक चोर, रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पुलिस हिरासत से हथकड़ी सरकाकर फरार हुआ बाइक चोर, रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

रीवा में पुलिस लाइन से बाइक चोरी करने वाला बदमाश हिरासत से हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया, दो दिन तक मामला दबाए रखने से पुलिस की किरकिरी।

Loading...

Feb 14, 20263:31 PM