×

सीएम मोहन कल करेंगे क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का श्रीगणेश

क्षिप्रा लोक संस्कृति समिति के इस दो दिवसीय तीर्थ परिक्रमा आयोजन में संतों,  इतिहासकारों, साहित्यकारों और विषय विशेषज्ञों सहित हजारों श्रद्धालु सहभागी होंगे।

By: Star News

Jun 03, 202512:56 PM

view9

view0

सीएम मोहन कल करेंगे क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का श्रीगणेश

-गंगा दशहरा...मां क्षिप्रा को अर्पित करेंगे 351 फीट की चुनरी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को सुबह  8 बजे उज्जैन के रामघाट से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का श्रीगणश करेंगे। इस आयोजन में 5 जून गंगा दशहरा को सीएम मां क्षिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित करेंगे। श्रद्धा, संस्कृति और जल संरक्षण के भाव को समर्पित यह आयोजन गंगा दशहरा पर्व की पूर्व संध्या पर होगा। क्षिप्रा लोक संस्कृति समिति के इस दो दिवसीय तीर्थ परिक्रमा आयोजन में संतों,  इतिहासकारों, साहित्यकारों और विषय विशेषज्ञों सहित हजारों श्रद्धालु सहभागी होंगे। यात्रा मार्ग में पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।

परिक्रमा पथ और कार्यक्रम
क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा उज्जैन के रामघाट से 4 जून को प्रारंभ होकर नरसिंह घाट, कर्कराज मंदिर, नानाखेड़ा, त्रिवेणी, शनि मंदिर और गुरुकुल स्कूल तक जाएगी।  यहां विश्राम एवं प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। यात्रा पुन: प्रारंभ होकर सिकंदरी, गोठड़ा, चिंतामण, भूखी माता, गुरुनानक घाट होते हुए शाम को रामघाट लौटेगी। यहां प्रसिद्ध भजन गायक पवन तिवारी की संगीतमय प्रस्तुति होगी। परिक्रमा 5 जून को दत्त अखाड़ा घाट से ध्वज पूजन के साथ पुन: प्रारंभ होगी और रणजीत हनुमान, मंगलनाथ, काल भैरव, सांदीपनि आश्रम, ऋणमुक्तेश्वर तथा अन्य तीर्थों से होकर शाम 5 बजे रामघाट लौटेगी।

गंगा दशहरा पर विशेष आयोजन
मुख्यमंत्री 5 जून की शाम दत्त अखाड़ा घाट पर मां क्षिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित करेंगे। इस अवसर पर भारतीय सेना के सिंफनी बैंड, प्रसिद्ध हरिकथा वाचक ग्वालियर के पं. ढोली बुवा महाराज और मुंबई की प्रख्यात भजन गायिका स्वस्ति मेहुल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

वीर बाल दिवस 2025: मध्य प्रदेश के पाठ्यक्रम में शामिल होगी साहिबजादों की वीरता, CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान

वीर बाल दिवस 2025: मध्य प्रदेश के पाठ्यक्रम में शामिल होगी साहिबजादों की वीरता, CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा हमीदिया में मत्था टेका। उन्होंने घोषणा की कि साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान की गाथा को एमपी के स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा

Loading...

Dec 26, 20255:51 PM

कटनी... भाजपा नेता के हत्यारे अकरम के मकान पर चला बुल्डोजर 

कटनी... भाजपा नेता के हत्यारे अकरम के मकान पर चला बुल्डोजर 

मध्यप्रदेश के कटनी जिले  के भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अकरम खान के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एक दिन पहले ही अकरम के परिजनों को घर खाली करने की चेतावनी जारी की गई थी।

Loading...

Dec 26, 20251:51 PM

 उज्जैन... बाबा महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, धन के साथ स्वर्ण वर्षा

 उज्जैन... बाबा महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, धन के साथ स्वर्ण वर्षा

महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और दान दोनों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। देश-विदेश से आने वाले भक्त अब पहले से कहीं अधिक संख्या में भगवान महाकाल के दर्शन कर रहे हैं और दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं।

Loading...

Dec 26, 20251:24 PM

भारत में भी ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर बच्चों के लिए सोशल मीडिया होगा बैन! 

भारत में भी ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर बच्चों के लिए सोशल मीडिया होगा बैन! 

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दी है। वहीं, अब भारत में भी इसको लागू करने की चर्चा चल रही है। मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि वह ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर कानून लाने की संभावना तलाशे।

Loading...

Dec 26, 202511:34 AM

मप्र पुलिस की सौगात: ₹1 लाख से अधिक की सायबर ठगी पर अब 'ई-जीरो एफआईआर'; सुशासन दिवस पर नई व्यवस्था शुरू

मप्र पुलिस की सौगात: ₹1 लाख से अधिक की सायबर ठगी पर अब 'ई-जीरो एफआईआर'; सुशासन दिवस पर नई व्यवस्था शुरू

मध्यप्रदेश में सुशासन दिवस पर 'ई-जीरो एफआईआर' सेवा शुरू। ₹1 लाख से ज्यादा की सायबर धोखाधड़ी में अब घर बैठे दर्ज होगी FIR। जानें गोल्डन ऑवर का महत्व और 5-चरणीय प्रक्रिया

Loading...

Dec 25, 20255:29 PM