मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को जबलपुर में गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह के 168 वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले सीएम ने दोनों शहीद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और रानी दुर्गावती चिकित्सालय जबलपुर में झाडू लगाई।

मुख्यमंत्री जबलपुर में गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह के 168 वे बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को जबलपुर में गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह के 168 वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले सीएम ने दोनों शहीद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और रानी दुर्गावती चिकित्सालय जबलपुर में झाडू लगाई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह की शहादत को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। जन्म भी एक बार होता है और मौत भी एक बार होती है, लेकिन जन्म को सार्थक करने वाली मौत नहीं होती है। वो बलिदान होता है, वो अमर हो जाते हैं। सीएम ने कहा कि आदिवासी भाइयों के इस गौरव पर हमें गर्व है। लोग उस समय भी फूट डालते थे और अब भी डालते हैं। कल प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन था। वे चाहते तो दिल्ली-मुंबई कहीं भी मना सकते थे पर वे आदिवासी भाई-बहनों के बीच धार में जन्मदिन मना रहे थे। आदिवासी और हमारी पार्टी के बीच प्रेम है।
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने माता-बहनों की चिंता की है। स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। अपना ध्यान रखिए, आप स्वस्थ रहोगी तो परिवार भी ठीक रहेगा। अपनी जांच कराना, बीमारी का पता होना चाहिए। समय पर इलाज हो जाता है। स्वदेशी के भाव को जाग्रत करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे व्यापारियों को साथ लेकर चलना पड़ेगा।
सीएम ने कहा कि अंग्रेजों ने कायरता का परिचय दिया। अंग्रेजों ने तीन शर्तें (धर्म बदल लो, अंग्रेजों की सत्ता स्वीकार कर लो और विरोध करने का चरित्र बदल लो) रखीं। उन्होंने तीनों शर्तों पर संधि करने से मना कर दिया। अंग्रेज कहते थे हम न्याय से चलते हैं पर इस मामले में शंकर शाह-रघुनाथ शाह पर बगैर कोई मुकदमा चलाए तोप से उड़ाने का निर्णय लिया।
वहीं सीएम ने संवाददाताओं से के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हमने जबलपुर अस्पताल में सफाई की है। प्रदेश के सभी अस्पताल साफ स्वच्छ हों। स्वच्छता के प्रति हम जागरुक रहें। यही हमारी मंशा है। स्वदेशी अभियान भी चला रहे हैं। सभी मंत्री, विधायक सांसद आमजन के साथ स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
पंचायत मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि देश और दुनिया के इतिहास में ऐसा कहीं नहीं मिलता है कि कविता लिखने पर किसी को तोप से उड़ा दिया जाए। शंकर शाह-रघुनाथ शाह इतिहास में अकेले उदाहरण हैं। उनके बलिदान ने इस देश को आजादी दिलाई और मूल्यों पर मर जाने का सामर्थ्य दिया। आने वाली पीढ़ियां इस बलिदान से सीखें। प्रधानमंत्री ने गुमनाम शहीदों के लिए जो अभियान चलाया। उससे ऐसे-ऐसे शहादत के उदाहरण सामने आ रहे हैं कि वास्तव में उनके आगे सर झुकाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। करें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले चर्चित गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस ने करोहन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी।
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।