रविवार शाम भोपाल के पात्रा पुल (मेन रेलवे स्टेशन के पास) पर लकड़ी के 5-6 टालों में भयंकर आग लग गई। पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20-25 गाड़ियां मौके पर मौजूद। पूरी खबर पढ़ें।

भोपाल. स्टार समाचार वेब.
राजधानी भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन के नजदीक पात्रा पुल से सटे लकड़ी के टालों (गोदामों) में रविवार शाम करीब 7:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 5 से 6 टालों को अपनी चपेट में ले लिया। इन टालों में बड़ी मात्रा में लकड़ी और फर्नीचर से जुड़ा सामान रखा हुआ था, जिसके चलते लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं और पूरे इलाके में धुएं के गुबार छाने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत हरकत में आई। जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए विभिन्न फायर स्टेशनों से 20 से 25 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड टीम के परवेज के मुताबिक, आग बुझाने के लिए 20 से 25 दमकल लगी हैं और आग को आगे की तरफ बढ़ने से कंट्रोल कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर आग लगने के तुरंत बाद भारत टॉकीज इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग शाम करीब 7:30 बजे लगी थी, लेकिन दमकल की टीमें करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम अब आग को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
की वर्ड:

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।