मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड, भोपाल में 8 डिग्री और इंदौर-राजगढ़ में 7 डिग्री तापमान दर्ज। मौसम विभाग ने 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया। जानें ठंड बढ़ने का कारण और किन शहरों में रहा सबसे कम तापमान।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। शनिवार और रविवार की रात को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। कई शहरों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे मौसम विभाग को 16 जिलों में शीतलहर (कोल्ड वेव) का अलर्ट जारी करना पड़ा है।
राज्य के प्रमुख शहरों में रात के तापमान में असामान्य गिरावट दर्ज की गई
इंदौर और राजगढ़: सबसे कम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम है। इंदौर में न्यूनतम तापमान ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है।
भोपाल: राजधानी में रात का तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया, जो सामान्य से 8.3 डिग्री कम है।
जबलपुर: न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है।
रीवा: न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है।
उमरिया: न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।
पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 नवंबर के लिए निम्नलिखित 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है... छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सतना, ग्वालियर, देवास, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, सीहोर।
मौसम विज्ञानिक दिव्या ई श्रीधरन के अनुसार, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही अच्छी बर्फबारी इसका मुख्य कारण है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ये ठंडी हवाएँ लगातार मध्य प्रदेश में ठंडक बढ़ा रही हैं। यह सर्दी का शुरुआती दौर है, और आने वाले दिनों में रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। वर्तमान में, अधिकतम तापमान औसत 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।