राजस्थान के बूंदी जिले के डाबी थाना इलाके में नेशनल हाईवे नंबर 27 पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी हैं। ये सभी मध्यप्रदेश के हैं।

बूंदी जिले के डाबी थाना इलाके में नेशनल हाईवे नंबर 27 पर भीषण सड़क हादसा।
भोपाल/ कोटा। स्टार समाचार वेब
राजस्थान के बूंदी जिले के डाबी थाना इलाके में नेशनल हाईवे नंबर 27 पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी हैं। ये सभी मध्यप्रदेश के हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन सवार चार लोगों के शवों के टुकड़े हो गए, जिन्हें समेटकर अस्पताल लाना पड़ा। दरअसल, बूंदी में ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटे समेत 5 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा कोटा-उदयपुर हाईवे पर डाबी इलाके में धनेश्वर टोल के नजदीक बुधवार सुबह 5 बजे हुआ। घायलों का कोटा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि हादसे में मधुसूदनगढ़ जिला गुना मध्य प्रदेश निवासी संतोष वर्मा (27) और उसकी पत्नी संगीता (26), बारां के गोवर्धनपुरा निवासी अनिल सहरिया (34) और सिंगापुरा राजगढ़ मध्य प्रदेश निवासी देवराज (36) की मौत हो गई।
सौरभ वर्मा (11) पुत्र संतोष वर्मा, मीनाक्षी सहरिया (23) पत्नी अनिल सहरिया, विराट सहरिया (2) पुत्र अनिल सहरिया और राजगढ़ मध्य प्रदेश निवासी राहुल (25), ब्यावरा मध्य प्रदेश कॉन्ट्रैक्टर हेमराज (31) घायल हो गए।
थानाधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया- ब्यावरा मध्य प्रदेश से कॉन्ट्रैक्टर हेमराज सभी लोगों को राजसमंद के नाथद्वारा में फैक्ट्री और मंदिर में काम करवाने के लिए कार से लेकर जा रहा था। कोटा-उदयपुर हाईवे पर धनेश्वर टोल से पहले बाबा रामदेव मंदिर के पास कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
घायल कार ड्राइवर हेमराज वर्मा ने बताया कि हाईवे पर आगे गाय खड़ी थी। ऐसे में ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कार ट्रक में घुस गई। हम ब्यावरा से राजसमंद जा रहे थे।
हादसा इतना भीषण था कि वैन सवार लोगों के शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गए। शवों के टुकड़े टुकड़े हो गए। पुलिसकर्मियों को शवों के टुकड़े समेटकर अस्पताल लाना पड़ा। दुर्घटना के बाद घायल बेहोशी की हालत में वैन में पड़े थे। इन्हें बड़ी मुश्किल से गाड़ी से निकाला गया। कई लोग वाहन में बुरी तरह फंसे थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।