दिलीप बिल्डकॉन और उनके सहयोगियों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई। पंजाब से आई टीम भोपाल में दिलीप सूर्यवंशी के दफ्तर पर दस्तावेज खंगाल रही है। जानें, शेयर प्राइसिंग में गड़बड़ी के आरोपों और कंपनी के बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में।

आयकर सचिंग
भोपाल. स्टार समाचार वेब.
आयकर विभाग की एक टीम ने दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) और उसके सहयोगियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के अमृतसर से आई आयकर विभाग के अधिकारियों की एक विशेष टीम भोपाल में कंपनी के दो ठिकानों पर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जाँच कर रही है।
दिलीप बिल्डकॉन समूह के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के चूनाभट्टी स्थित कार्यालय में भी यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कथित तौर पर शेयर प्राइसिंग (Share Pricing) में अनियमितताओं के कारण की गई है। लगभग दस साल पहले भी आयकर विभाग की पिछली कार्रवाई में कंपनी में करोड़ों रुपये की कर चोरी का खुलासा हुआ था।
DG इन्वेस्टिगेशन ने की पुष्टि
पंजाब के चंडीगढ़ रीजन की आयकर विभाग की डीजी इन्वेस्टिगेशन बत्सला झा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के दो ठिकानों पर छापे की पुष्टि की है। इस कार्रवाई के लिए अमृतसर की आईटी टीम ने स्थानीय पुलिस या केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बजाय एसएएफ (SAF) के जवानों की मदद ली है, जिन्होंने कंपनी के दफ्तर को घेर रखा है। दफ्तर के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।
अहम प्रोजेक्ट्स वाली कंपनी
दिलीप बिल्डकॉन देश की सबसे बड़ी सड़क निर्माण कंपनियों में से एक मानी जाती है, जिसके पास कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैं। कंपनी हाल ही में केरल में ₹1,500 करोड़ और गुरुग्राम में ₹1,500 करोड़ के मेट्रो प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ी है। इसके अतिरिक्त, कंपनी के पास भोपाल मेट्रो के लिए ₹247 करोड़ का ठेका पहले से ही है और मध्य प्रदेश में ₹25,000 करोड़ का सोलर एनर्जी का काम भी चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी द्वारा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट की राशि का उपयोग अन्य कार्यों में किए जाने के आरोपों के कारण भी यह कार्रवाई की जा रही है।
भोपाल के स्थानीय अफसरों को नहीं थी सूचना
अमृतसर से आई टीम ने इस छापेमारी में भोपाल के स्थानीय आयकर अधिकारियों को शामिल नहीं किया। यह कार्रवाई सोमवार सुबह से जारी है और स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली।
कंपनी का विशाल नेटवर्क
दिलीप बिल्डकॉन की स्थापना दिलीप सूर्यवंशी ने 1987 में की थी। यह सड़क, राजमार्ग, खनन, सोलर परियोजनाओं और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी वर्तमान में देश के 17 से अधिक राज्यों में फैली हुई है और इसमें 17 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर देवेंद्र जैन 1995 से कंपनी से जुड़े हुए हैं। हाल ही में कंपनी ने राजस्थान और केरल में क्रमशः ₹2,905 करोड़ और ₹1,115 करोड़ की परियोजनाओं पर काम शुरू किया है।
दिलीप सूर्यवंशी: मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे अमीर शख्स
हाल ही में जारी हुरुन रिच लिस्ट (Hurun Rich List) में दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी को मध्य प्रदेश के 13 कारोबारियों में दूसरे सबसे अमीर शख्स के रूप में नामित किया गया है। उनकी संपत्ति ₹4,430 करोड़ आंकी गई थी, जिसमें ₹630 करोड़ का इजाफा हुआ था।s

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।