×

ठंड से ठिठुरा चंबल... उत्तराखंड में -22 डिग्री पर पारा, जम गए नदी-झरना

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी पड़ रही है। केदारनाथ धाम में तापमान -22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में नदी, नाले और झरने जम चुके हैं। कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By: Arvind Mishra

Jan 11, 20269:56 AM

view3

view0

ठंड से ठिठुरा चंबल... उत्तराखंड में -22 डिग्री पर पारा, जम गए नदी-झरना

खजुराहो लगातार दूसरी रात सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

  • पंजाब-हरियाणा के 3 शहरों में तापमान शून्य के करीब
  • मध्यप्रदेश के सात जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट जारी
  • आज सुबह शाजापुर के अकोदिया में घना कोहरा रहा
  • छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना व सतना में सर्द हवाएं चलेगी

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी पड़ रही है। केदारनाथ धाम में तापमान -22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में नदी, नाले और झरने जम चुके हैं। कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में माइनस 5.7 डिग्री पारा रहा। यहां डल झील सहित कई झीलों में पानी जम गया है। पहाड़ी राज्यों से सटे मैदानी इलाकों में भी शीतलहर चल रही है। इधर, मध्यप्रदेश का ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग कोल्ड वेव यानी, शीतलहर से ठिठुर रहा है। ग्वालियर, दतिया समेत 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। आज रविवार को 20 से अधिक जिले सुबह कोहरे के आगोश में रहे। 2 दिन तक दिन-रात के पारे में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन 3 दिन बाद फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। दरअसल, मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी ने तीखा रुख अख्तियार कर लिया है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के इलाके शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन तीन दिन बाद फिर कड़ाके की ठंड लौटने के आसार हैं।

चलेंगी सर्द हवाएं, छाया कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और सतना में सर्द हवाएं चलेंगी। इसके चलते इन जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से कम बना रहेगा। सुबह के समय ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा के साथ इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रायसेन, शाजापुर, देवास, सीहोर, गुना, अशोकनगर और विदिशा में कोहरे का असर देखने को मिला।

खजुराहो में सबसे ज्यादा ठंड

बीती रात प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। छतरपुर का खजुराहो लगातार दूसरी रात सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शिवपुरी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, राजगढ़ में 4.4 डिग्री, दतिया में 4.6 डिग्री, नौगांव में 5 डिग्री, रीवा में 5.5 डिग्री, मंडला में 6 डिग्री, पचमढ़ी में 6.4 डिग्री और उमरिया में 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 5.9 डिग्री रहा। भोपाल में 7.2, इंदौर में 6.9, उज्जैन में 9 और जबलपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कोहरे से रेल सेवा प्रभावित

घने कोहरे के चलते दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल और जनशताब्दी जैसी ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित हो रही है। मालवा एक्सप्रेस भोपाल में रोजाना 5 से 6 घंटे की देरी से पहुंच रही है और रविवार को भी इसका असर बना हुआ है।

दिल्ली में कल से शीतलहर

पंजाब के होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री और अमृतसर में 1.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 1.6 डिग्री पारा दर्ज हुआ। दिल्ली में  न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सर्दी के इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। सोमवार को शीतलहर की स्थिति बनने की आशंका है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

PM Modi Rajkot Visit 2026: तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर भारत, राजकोट में बोले पीएम मोदी

PM Modi Rajkot Visit 2026: तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर भारत, राजकोट में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन को संबोधित किया। जानें भारत की आर्थिक प्रगति, ग्रीन एनर्जी हब और नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स पर पीएम का पूरा बयान।

Loading...

Jan 11, 20265:04 PM

जानलेवा जल... देश के सात बड़े शहरों में सप्लाई हो रहा दूषित पानी 

जानलेवा जल... देश के सात बड़े शहरों में सप्लाई हो रहा दूषित पानी 

मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से 20 लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इंदौर की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इंदौर ही नहीं, बल्कि देश के कई बड़े शहरों में भी दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।

Loading...

Jan 11, 202611:10 AM

केंद्र ने दिखाई सख्ती... बैकफुट पर एक्स... अब हटाई अश्लील तस्वीरे

केंद्र ने दिखाई सख्ती... बैकफुट पर एक्स... अब हटाई अश्लील तस्वीरे

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्वीटर) ने कंटेंट को लेकर गलती मानी है। साथ ही भारत के कानून के हिसाब से काम करने का वादा किया है। दरअसल, केंद्र सरकार के आदेश के बाद एक्स ने कई यूजर्स पर एक्शन लिया है।

Loading...

Jan 11, 202610:32 AM

गुजरात... सोमनाथ मंदिर में नमो ने किया शिव का जलाभिषेक और बजाया डमरू

गुजरात... सोमनाथ मंदिर में नमो ने किया शिव का जलाभिषेक और बजाया डमरू

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फिर फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। पीएम ने मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा की। सुबह शंख सर्किल पर शौर्य यात्रा निकाली।

Loading...

Jan 11, 202610:11 AM

ठंड से ठिठुरा चंबल... उत्तराखंड में -22 डिग्री पर पारा, जम गए नदी-झरना

ठंड से ठिठुरा चंबल... उत्तराखंड में -22 डिग्री पर पारा, जम गए नदी-झरना

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी पड़ रही है। केदारनाथ धाम में तापमान -22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में नदी, नाले और झरने जम चुके हैं। कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Loading...

Jan 11, 20269:56 AM