×

छग: बस-कार की भिड़ंत... सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।

By: Arvind Mishra

Feb 14, 202612:57 PM

view4

view0

छग: बस-कार की भिड़ंत... सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत

ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई।

  • वाहन चला रहे चालक ने भी तोड़ा दम
  • हादसे में एक गंभीर रूप से हुआ घायल

रायपुर। स्टार समाचार वेब

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है।

जांच में जुटी पुलिस

सिविल सर्जन अभिषेक टोंडर के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खपरी बायपास पर जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश: दमोह की खाई में गिरे सागर के तीन बाइक सवार युवक... मौत

राजस्थान: कार-ट्रेलर की टक्कर... मध्यप्रदेश के पांच लोगों की मौत

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप्स के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने 'फंड ऑफ फंड्स 2.0' के तहत 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। जानें किन स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा।

Loading...

Feb 14, 20264:44 PM

भारतीय रेलवे का कायाकल्प: मोदी कैबिनेट ने दी 18,509 करोड़ के 3 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

भारतीय रेलवे का कायाकल्प: मोदी कैबिनेट ने दी 18,509 करोड़ के 3 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में CCEA ने रेल मंत्रालय के 18,509 करोड़ रुपये के 3 मेगा प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी है। दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों को मिलेगा सीधा लाभ

Loading...

Feb 14, 20263:43 PM

मुंबई: चलती कार और आटो पर मेट्रो का पिलर... एक की मौत

मुंबई: चलती कार और आटो पर मेट्रो का पिलर... एक की मौत

मुंबई के मुलुंड इलाके में आज यानी शनिवार को दोपहर एलबीएस रोड स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास बन रहे मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। यह हिस्सा नीचे से गुजर रहीं कई गाड़ियों पर गिर गया। जहां कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

Feb 14, 20261:55 PM

छग: बस-कार की भिड़ंत... सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत

छग: बस-कार की भिड़ंत... सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।

Loading...

Feb 14, 202612:57 PM

असम: इमरजेंसी स्ट्रिप पर पहली बार उतरा प्रधानमंत्री का विमान

असम: इमरजेंसी स्ट्रिप पर पहली बार उतरा प्रधानमंत्री का विमान

प्रधानमंत्री ने आज असम के डिब्रूगढ़ में देश की पहली हाईवे इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर भारतीय वायुसेना के विमान से लैंड किया। यह सुविधा ऊपरी असम में एक हाईवे स्ट्रिप पर बनाई गई है, जो युद्ध या आपातकाल में लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों के लिए वैकल्पिक लैंडिंग की जगह देगी।

Loading...

Feb 14, 202612:13 PM