×

मध्यप्रदेश: दमोह की खाई में गिरे सागर के तीन बाइक सवार युवक... मौत

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बाइक सवार झालोन पुल से 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। तीनों की मौके पर मौत हो गई। दरअसल, पांच युवक सागर जिले से 2 बाइक से शादी में शामिल होने दमोह के समनापुर गांव जा जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है।

By: Arvind Mishra

Feb 14, 202612:38 PM

view4

view0

मध्यप्रदेश: दमोह की खाई में गिरे सागर के तीन बाइक सवार युवक... मौत

मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है।

  • भटक गए थे रास्ता, अंधेरे में जर्जर पुल से गिर गए नीचे
  • दो साथी बचे, ग्रामीणों की मदद से पुलिस को दी सूचना

दमोह। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बाइक सवार झालोन पुल से 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। तीनों की मौके पर मौत हो गई। दरअसल, पांच युवक सागर जिले से 2 बाइक से शादी में शामिल होने दमोह के समनापुर गांव जा जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है। घटना देर रात 11 बजे की है। पुल जर्जर हालत में है। अंधेरे में युवकों को दिखा नहीं और वह सीधे खाई में गिर गए। वहीं दो साथी पीछे अलग बाइक से थे, जो बच गए। बचे युवकों के मुताबिक वह रास्ता भटक गए थे। झापन की ओर चले गए थे।

तीनों मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के छिरारी गांव निवासी अजय घोषी (21), अमित कुर्मी (21) और पवन कुर्मी (22) के रूप में हुई है। वहीं पीछे दूसरी बाइक पर सवार युवकों का नाम भागीरथ कुर्मी और सुमित कुर्मी है। वह पीछे रह गए थे।

शवों को पीएम के लिए भेजा  

हादसे के बाद साथियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ तीनों युवकों तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम होगा।

पूर्व मंत्री ने हादसे पर जताया दुख

इधर, पूर्व मंत्री और रहली से वर्तमान विधायक गोपाल भार्गव ने सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिरारी के तीन युवक इस हादसे का शिकार हो गए। विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे मृतकों के परिवार के साथ खड़े हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सागर बैंड वादक हत्याकांड: धानक समाज का प्रदर्शन, रविवार को पूरे जिले में बैंड हड़ताल का ऐलान

सागर बैंड वादक हत्याकांड: धानक समाज का प्रदर्शन, रविवार को पूरे जिले में बैंड हड़ताल का ऐलान

सागर में शादी के दौरान बैंड वादक विवेक बंसल की हत्या के विरोध में धानक समाज ने मोर्चा खोला। रविवार को जिलाव्यापी बैंड हड़ताल और 50 लाख मुआवजे की मांग

Loading...

Feb 14, 20266:05 PM

जबलपुर से खाटू श्याम जा रहे पांच लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत

जबलपुर से खाटू श्याम जा रहे पांच लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत

महाकाल दर्शन के बाद खाटू श्याम जा रहे जबलपुर के 5 लोगों की राजस्थान के चाकसू में भीषण सड़क हादसे में मौत। ट्रेलर से टकराई कार, शिक्षिका समेत 5 ने गंवाई जान।

Loading...

Feb 14, 20265:58 PM

इंदौर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, बच्चों को धक्का मारकर फंदे पर झूला

इंदौर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, बच्चों को धक्का मारकर फंदे पर झूला

इंदौर के रावजी बाजार में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के सामने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Loading...

Feb 14, 20264:57 PM

पुलिस हिरासत से हथकड़ी सरकाकर फरार हुआ बाइक चोर, रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पुलिस हिरासत से हथकड़ी सरकाकर फरार हुआ बाइक चोर, रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

रीवा में पुलिस लाइन से बाइक चोरी करने वाला बदमाश हिरासत से हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया, दो दिन तक मामला दबाए रखने से पुलिस की किरकिरी।

Loading...

Feb 14, 20263:31 PM

हनुमना में सीसीटीवी हुआ बंद, भोपाल से बजी घंटी, गवर्नमेंट 1 में छात्रा हुई बेहोश

हनुमना में सीसीटीवी हुआ बंद, भोपाल से बजी घंटी, गवर्नमेंट 1 में छात्रा हुई बेहोश

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान हनुमना में सीसीटीवी बंद होने पर भोपाल से अलर्ट आया, वहीं रीवा के एक केंद्र में छात्रा बेहोश हो गई।

Loading...

Feb 14, 20263:27 PM