मध्य प्रदेश के गुना जिले में आरोन मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसमें से दो की हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया है। मृतकों के नाम आकाश चौरसिया, नमोनारायण मीणा और मनीष बताए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में भी सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन लोगों की मौत हो रही। इधर, बहराइच जिले के बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर सुबह हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मदन कोठी चौराहे पर फखरपुर की तरफ से आ रही गिट्टी भरा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में 22 अक्टूबर को गर्भगृह में हुए महंत और पुजारी विवाद पर बड़ा फैसला लिया गया है। मंदिर समिति ने दोनों पर 15 दिन के लिए विशेष दर्शन और गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही, 27 अक्टूबर से शुरू हो रही कार्तिक-अगहन मास की सवारी की तैयारियों पर चर्चा हुई, जिसमें महाकाल बैंड मुख्य आकर्षण रहेगा।
आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में बस-बाइक टक्कर के बाद हुए भीषण अग्निकांड में 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। जांच में खुलासा हुआ है कि 234 स्मार्टफोन की बैटरी फटने से आग तेजी से भड़की। पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हादसे से पहले नशे में धुत बाइक सवार का CCTV वीडियो सामने आया है। डीएनए प्रोफाइलिंग सोमवार तक पूरी होगी।
सतना शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। डिलौरा इलाके में सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। एक गोली सड़क किनारे खड़ी कार में लगी, जबकि दूसरी हवा में दागी गई। पुलिस ने घटना में शामिल छह बदमाशों को चिन्हित कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वो पूरी तरह से सुरक्षित हैंं। शनिवार को मंदसौर में जब वह हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के लिए पहुंचे थे, तभी उनके हॉट एयर बैलून में आग लग गई। हालांकि, इस दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत हॉट एयर बैलून से बाहर निकाला।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के नकहा में शारदा नदी पर एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। यह हादसा नौव्वापुर घाट के पास हुआ। नाव में 20 लोग सवार थे। ये लोग नदी के दूसरे किनारे पर मौजूद साप्ताहिक हाट में जा रहे थे। 18 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन एक बाप-बेटी बह गए।
उज्जैन जिले के महिदपुर में गणेश जी की सवारी के दौरान एक झांकी को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पथराव की घटना हुई। जानें पुलिस ने कैसे स्थिति को नियंत्रित किया और शांति बहाल की।
इंदौर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की दिल्ली इंदौर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। लैंडिंग से पहले पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी नजर आई थी, जिसके बाद उसने एटीसी को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंजन में खराबी की भनक लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया।
सतना में अंधेरी पुलिया के पास ई-रिक्शा चालक ने कार सवार पर पीछा कर गोली चलाने का आरोप लगाया। गोली कान को छूकर निकलने का दावा, लेकिन जीआरपी को मौके से फायरिंग के सबूत नहीं मिले। महिला यात्री बाल-बाल बची, मामला जांच में।






















