आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में बस-बाइक टक्कर के बाद हुए भीषण अग्निकांड में 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। जांच में खुलासा हुआ है कि 234 स्मार्टफोन की बैटरी फटने से आग तेजी से भड़की। पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हादसे से पहले नशे में धुत बाइक सवार का CCTV वीडियो सामने आया है। डीएनए प्रोफाइलिंग सोमवार तक पूरी होगी।

हाइलाइट्स
कुर्नूल.(आंध्रप्रदेश). स्टार समाचार वेब
आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में शुक्रवार सुबह NH-44 पर हुए एक भीषण बस हादसे और अग्निकांड के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। चिन्नातेकुरु गांव के पास कावेरी ट्रैवल्स की बस में बाइक से टक्कर होने के बाद आग लगने से 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे में मरने वालों में 17 यात्री और टक्कर मारने वाला बाइक सवार शामिल है।
स्मार्टफोन की बैटरी बनी काल
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, फोरेंसिक टीम ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि बस में अवैध रूप से रखे गए 234 स्मार्टफोन (जिनकी कीमत लगभग 46 लाख रुपये थी) की बैटरी में ब्लास्ट होने के कारण आग इतनी तेजी से भड़की कि यात्रियों को बचने का मौका नहीं मिला। हैदराबाद के एक व्यापारी मंगनाथ इन्हें पार्सल के जरिए ई-कॉमर्स कंपनी को बेंगलुरु भेज रहे थे।
फायर ब्रिगेड के डीआईजी पी. वेंकटरमन ने बताया कि आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस के फर्श पर लगी एल्युमीनियम शीटें तक पिघल गईं। उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन के अलावा, बस के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक बैटरियां भी फट गईं। चश्मदीदों ने भी आग लगने के साथ ही बैटरियों के फटने की आवाज सुनने की पुष्टि की।
नशे में धुत बाइक सवार का वायरल वीडियो
हादसे की जांच के दौरान बस से टक्कर मारने वाले बाइक सवार शिवशंकर का एक वीडियो भी सामने आया है। यह सीसीटीवी फुटेज घटनास्थल के पास के एक पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि 24 अक्टूबर की सुबह 2:22 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो शख्स पेट्रोल पंप पर दिखाई देते हैं। दावा किया जा रहा है कि बाइक चला रहा शख्स नशे में धुत था। वीडियो में थोड़ी देर बाद वह तेज रफ्तार में ड्राइव करते हुए संतुलन खोता है, हालांकि उसे संभाल लेता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है।
ड्राइवर और क्लीनर गिरफ्तार
कुर्नूल पुलिस ने हादसे के बाद मौके से भागे बस ड्राइवर मिरियाला लक्ष्मैया और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया कि आग लगने के बाद जब बस रुकी, तो दोनों पैसेंजर डोर से बाहर कूद गए। उन्हें शुरुआत में हादसे की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।
हादसे के बाद, ड्राइवर लक्ष्मैया ने बस के निचले हिस्से में सो रहे दूसरे ड्राइवर को जगाया। जब उन्हें लगा कि वे बस के अंदर नहीं घुस पाएंगे, तो उन्होंने टायर बदलने वाली रॉड से खिड़कियों के कांच तोड़ना शुरू कर दिया, जिससे कुछ यात्री बचकर निकलने में कामयाब हो गए। हालांकि, आग के पूरी बस को अपनी चपेट में लेने के बाद डरकर दोनों मौके से भाग गए थे। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
शवों की पहचान के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग
अग्निकांड में मारे गए यात्रियों के शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई है। इनकी पहचान के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग का सहारा लिया जा रहा है, जो सोमवार तक पूरी होने की उम्मीद है। जिला कलेक्टर ए सिरी के अनुसार, 19 शवों के सैंपल विजयवाड़ा फोरेंसिक साइंस लैब में भेजे गए हैं और 16 शवों के परिजनों ने भी डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए अपने सैंपल दे दिए हैं।
पुलिस ने बताया कि कावेरी ट्रैवल्स की यह बस केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव में रजिस्टर्ड थी, लेकिन इसके पास आंध्र प्रदेश में व्यापार करने के लिए 'ऑल इंडिया परमिट' मौजूद था। पुलिस ने ट्रैवल कंपनी से परमिट और बीमा से जुड़े कागजात जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।