जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच डोडा में बादल फटने से तबाही देखने को मिल रही है। कई घरों के बहने और दबने की आशंका है। इस बीच सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक आपात बैठक की। उन्होंने कहा कि हालात गंभीर है, खुद नजर बनाए हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है।
जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच डोडा में बादल फटने से तबाही देखने को मिल रही है। कई घरों के बहने और दबने की आशंका है। इस बीच सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक आपात बैठक की। उन्होंने कहा कि हालात गंभीर है, खुद नजर बनाए हुए हैं। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण 10 से ज्यादा मकान तबाह हो गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों के बीच दहशत का माहौल है। हालांकि,जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में बादल फटने के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड के धराली में बादल फटने की घटना से पूरे गांव में तबाही मच गई थी और पांच से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई थी। इस हादसे में कई लोग लापता भी हो गए थे।
प्रशासन ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में राहत कार्य में भी बाधा आ सकती है। बादल फटने की घटना के बाद इलाके में सैलाब दिख रहा है, जिससे रास्ते में आने वाले पेड़ और मकानों को भारी नुकसान हुआ है। डोडा में बादल फटने के बाद कई घर पानी में बह चुके हैं और कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय लोगों के जीवनभर की कमाई प्रकृति के प्रकोप की भेंट चढ़ चुकी है। जिले के ऊपर हिस्से में तबाह हुए मकानों से स्थानीय लोग अपना कीमती सामान निकालकर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं।जम्मू-कश्मीर में 27 अगस्त को आयोजित होने वाली 10वीं और 11वीं क्लास की परिक्षाएं रद कर दी गई हैं। जल्द ही अलग से नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।
भलेसा के चरवा इलाके में बाढ़ की सूचना है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि उनके ऑफिस को लगातार अपडेट अपडेट दिया जा रहा है।
प्राकृतिक आपदा के कारण ऊधमपुर जिला के बसंतगढ़ के ललोन गला में बादल फटने की सूचना है। बसंतगढ़ लोदरा के बीच बग्गन इलाके में बहने वाले बग्गन नाले में बाढ़ आ गई है जिससे मवेशी चराने गए 8 लोग फंस गए हैं।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में पानी का तेज बहाव देखा जा सकता है। इलाके की नदियां उफान पर हैं और बाजारों तक में पानी घुस चुका है। ऐसे में कई रास्तों को बंद करना पड़ा है, ताकि किसी हादसे से बचा जा सके। प्रशासन ने आनन-फानन में प्रभावित इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना भी शुरू कर दिया है।
रामबन इलाके में भारी भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। भारी बारिश के साथ-साथ पूरे जम्मू में तेज हवाएं चल रही हैं और तवी नदी से आया सैलाब रिहायशी इलाकों में घुस रहा है। जम्मू में नदी किनारे बसे कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। प्रशासन ने नुकसाने से बचने के लिए इन इलाकों को खाली करा लिया है।
उमर अब्दुल्ला ने कहा-जम्मू के कई हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर है। मैं व्यक्तिगत रूप से हालात की निगरानी करने के लिए श्रीनगर से जम्मू जाने वाली अगली फ्लाइट से जाऊंगा। इस बीच आपातकालीन बहाली कार्य और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपायुक्तों को अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और उधमपुर से भाजपा के सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा-अभी-अभी डोडा के डीसी हरविंदर सिंह से बात की। उनके अनुसार, भलेसा के चरवा इलाके में अचानक बाढ़ आने की सूचना मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।