उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप मामले खुलकर बात की। संवाददाताओं से चर्चा के दौरान सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है।

सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरफ मामले खुलकर बात की।
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप मामले खुलकर बात की। संवाददाताओं से चर्चा के दौरान सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। 24 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र में सभी सदस्यों को सदन में अपने मुद्दों को उठाने, प्रदेश की जनता के हित में और उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े विधायी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए ये सत्र महत्वपूर्ण होगा। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार है। सरकार विकास से जुड़े हुए मुद्दों पर सकारात्मक रूख रखती है। सत्र सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए हमें सभी दलों के सहयोग की अपेक्षा है। सीएम ने कहा-कोडीन कफ सिरप मामले पर हमारी सरकार ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मुद्दे पर एनडीपीएस के तहत करवाई की है जिसके तहत व्यापक गिरफ्तारियां हुई हैं। यह सभी को पता है की हर माफिया के संबंध समाजवादी पार्टी से पाए जाते हैं। हर माफिया के संबंध सपा से हैं। आज विधानसभा में कार्यवाही नहीं होगी कोंडोलेंस के कारण। विधान परिषद में वह मुद्दा उठेगा तो जवाब देंगे, जिनको एसटीएफ ने उठाया है उसके संबंध सपा से सामने आए हैं, आगे भी सपा से उसके रिश्ते निकलेंगे।
सपा प्रमुख के करीबी तस्कर
सभी आरोपियों के संबंध सपा से सामने आए हैं। जांच करने के पश्चात इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी की संलिप्तता सामने आएगी। इसके अभियुक्तों की नजदीकियां सपा प्रमुख से सामने आई हैं, उससे पैसों के लेनदेन भी सामने आए हैं। जांच होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
अवैध तस्करी पकड़ी गई
सीएम ने कहा-कोडीन एनडीपीएस के अंतर्गत आने वाली औषधि है, इसका गंभीर खांसी में उपयोग होता है, उसका कोटा/आवंटन सेंट्रल नारकोटिक्स तय करता है। नशीले पदार्थ के रूप में यूज होने की शिकायत हुई है। एफएसडीए ने इसे एनडीपीएस के दायरे में लाया है। इस मामले में कार्रवाई हो रही है। एफएसडी, यूपी पुलिस,एसटीएफ कार्रवाई कर रही है। अवैध तस्करी पकड़ी गई है और इसमें बड़ी गिरफ्तरी हुई हैं।
पाठक बोले- सनातन धर्म को वे नहीं देखना चाहते
इधर, उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा विधायक अपने-अपने प्रश्नों के सवाल भी सरकार से पूछेंगे। हम पूरी तैयारी के साथ सदन में आए हैं, विपक्ष के सभी सवालों का जवाब भी हम देंगे और प्रदेश के चतुमुर्खी विकास की प्रतिबद्धता के साथ विभिन्न विधेयकों को भी पास करवाएंगे। अनुपूरक बजट भी इसी सत्र में पास होगा। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से डिरेल हो चुकी है, उन्हें वंदे भारत से चिढ़ है, श्री राम से चिढ़ है...सनातन धर्म को वे फूंटी आंख से भी नहीं देखना चाहते हैं। तुष्टीकरण की राजनीति की समाजवादी पार्टी ने हदें पार कर दीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।