×

कस्टमर आथेंटिकेशन रुल्स उल्लंघन पर डीओटी का बड़ा एक्शन, एयरटेल पर ठोंका 6.48 लाख का जुर्माना 

भारती एयरटेल ने कहा कि कंपनी पर अधिकतम वित्तीय प्रभाव लगाए गए जुर्माने की सीमा तक होगा। उसने कहा, कंपनी नोटिस से सहमत नहीं है और इसमें सुधार/वापसी के लिए उचित कार्रवाई करेगी। 

By: Prafull tiwari

Jun 26, 202510:23 PM

view7

view0

कस्टमर आथेंटिकेशन रुल्स उल्लंघन पर डीओटी का बड़ा एक्शन, एयरटेल पर ठोंका 6.48 लाख का जुर्माना 

नयी दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने असम सर्किल में ग्राहक सत्यापन नियमों के उल्लंघन के लिए भारती एयरटेल को 6.48 लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस भेजा है।  कंपनी को 25 जून को दूरसंचार विभाग, असम एलएसए से ग्राहक सत्यापन मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए 6,48,000 रुपये का जुर्माना लगाने’ का नोटिस मिला।

वहीं एयरटेल ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह इसके सुधार और नोटिस की वापसी के लिए उचित कार्रवाई करेगी। एयरटेल ने कहा, "दूरसंचार विभाग ने मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए एक नमूना सीएएफ (उपभोक्ता आवेदन पत्र) आॅडिट किया और लाइसेंस समझौते के तहत ग्राहक सत्यापन मानदंडों के संबंध में नियमों और शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

भारती एयरटेल ने कहा कि कंपनी पर अधिकतम वित्तीय प्रभाव लगाए गए जुर्माने की सीमा तक होगा। उसने कहा, कंपनी नोटिस से सहमत नहीं है और इसमें सुधार/वापसी के लिए उचित कार्रवाई करेगी। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

अमेरिका-ईरान जंग का असर...आज से 60 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर 

अमेरिका-ईरान जंग का असर...आज से 60 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर 

अमेरिका-ईरान जंग के बीच आज यानी शनिवार से देशभर में रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। घरेलू एलपीजी (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम में 60 रुपए का इजाफा किया गया है। वहीं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपए बढ़ गई है।

Loading...

Mar 07, 20269:40 AM

भारतीय शेयर बाजार हुआ लाल: लुढ़का सेंसेक्स और निफ्टी में भी गिरावट 

भारतीय शेयर बाजार हुआ लाल: लुढ़का सेंसेक्स और निफ्टी में भी गिरावट 

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया स्थिर रहा और 2 पैसे बढ़कर 91.62 पर पहुंच गया। यह बढ़त अमेरिका द्वारा भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट की घोषणा के बाद हुई, जिससे पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच वैश्विक ऊर्जा प्रवाह पर दबाव कम हुआ।

Loading...

Mar 06, 202610:51 AM

भारतीय शेयर बाजार में तेजी... संभला बाजार... सेंसेक्स में 550 अंकों का उछाल

भारतीय शेयर बाजार में तेजी... संभला बाजार... सेंसेक्स में 550 अंकों का उछाल

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की गिरावट के बाद आज तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया है। एक तरफ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स हाई लेवल पर खुला है। वहीं, निफ्टी ने भी उच्च स्तर पर शुरुआत की।

Loading...

Mar 05, 202610:53 AM

इजरायल-ईरान जंग से भारतीय बाजार में भगदड़, सेंसेक्स और निफ्टी क्रैश

इजरायल-ईरान जंग से भारतीय बाजार में भगदड़, सेंसेक्स और निफ्टी क्रैश

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 2743 अंक या 3.38 फसीदी टूटकर 78543 पर खुला, जबकि निफ्टी 519 अंक या 2.06 फीसदी गिरकर 24659 अंक पर खुला। बैंक निफ्टी में 1300 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही।

Loading...

Mar 02, 20269:41 AM

होली पर झटका...सिलेंडर के बढ़े दाम... अब बिना सिम नहीं चलेगा वॉट्सऐप

होली पर झटका...सिलेंडर के बढ़े दाम... अब बिना सिम नहीं चलेगा वॉट्सऐप

आज यानी 1 मार्च 2026 से कई महत्वपूर्ण बदलाव हो गए हैं। इसका सीधा असर लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। वहीं हवाई सफर महंगा हो गया है।  इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे।

Loading...

Mar 01, 202610:03 AM