भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की गिरावट के बाद आज तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया है। एक तरफ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स हाई लेवल पर खुला है। वहीं, निफ्टी ने भी उच्च स्तर पर शुरुआत की।

दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की गिरावट के बाद आज तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया है। एक तरफ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स हाई लेवल पर खुला है। वहीं, निफ्टी ने भी उच्च स्तर पर शुरुआत की। दरअसल, पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में भारी नुकसान झेलने के बाद, वैश्विक शेयर बाजारों में आए उछाल के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई।
निफ्टी 24,651.95 पर पहुंचा
शुरूआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 550.27 अंक बढ़कर 79,666.46 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 171.45 अंक चढ़कर 24,651.95 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सबसे निचले स्तर से उबरते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे बढ़कर 91.57 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स पैक में, अदानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख लाभ कमाने वालों में शामिल थे। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं।
एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक तेजी से बढ़ा और 10 प्रतिशत उछल गया। जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सकारात्मक स्तर पर बंद हुआ।
वैश्विक स्तर पर मजबूती
आनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजारों ने पिछले सत्र का समापन मजबूती के साथ किया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ तेजी से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो कुछ सहायक बाहरी संकेत प्रदान करता है।
कच्चा तेल 4 दिन में 15 फीसदी चढ़ा
ब्रेंट क्रूड में आज करीब 1 प्रतिशत की तेजी है। ये 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बीते 4 दिन में इसके दाम करीब 15 फीसदी चढ़ चुके हैं। अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल 95 लीटर से बढ़कर 100 रुपए तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल 88 से बढ़कर 92 रुपए तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टाटा संस के प्रस्तावित पुनर्गठन को लेकर टाटा ट्रस्ट्स में दरार आ गई है। सीनियर ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने बिना सलाह के फैसले लेने पर आपत्ति जताई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.96 अंक के नुकसान के साथ 72,382.33 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 53.71 अंक लुढ़ककर 22,566.75 के स्तर पर आ गया।
अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े बदलाव हो रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 712 रुपए बढ़कर 1,48,379 रुपए पर आ गया। इससे पहले 29 सितंबर को यह 1,47,667 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 673 रुपए बढ़कर 2,22,273 रुपए पर आ गई है, जो मंगलवार को 2,21,600 रुपए पर थी।
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है।
आज भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ 22,700 के नीचे बंद हुआ। दो दिन की बिकवाली के बाद कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखा, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार को प्रभावित किया।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूट गया। निफ्टी भी 22,600 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 616.08 अंक यानी 0.84 फीसदी गिरकर 72,155.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बाजार पर हावी रहीं। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।