दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद हुए इस पहले चुनाव में पार्टी को 2 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, कांग्रेस अपना खाता खोलने में कामयाब रही है। इन 12 वार्डों में मतदान 30 नवंबर को हुआ था।

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद हुए इस पहले चुनाव में पार्टी को 2 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, कांग्रेस अपना खाता खोलने में कामयाब रही है। इन 12 वार्डों में मतदान 30 नवंबर को हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा, जो 2022 में 250 वार्डों पर हुए चुनावों के 50.47 फीसदी टर्नआउट से काफी कम है। दरअसल, बुधवार को दोपहर बाद दिल्ली एमसीडी की 12 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा 7 सीटें, आप तीन सीटें, कांग्रेस एक सीट और एक सीट अन्य ने जीती है। रिजल्ट आने के बाद अब दिल्ली एमसीडी में भाजपा के 123, आप के 102, कांग्रेस के 9 और 16 अन्य हो गए हैं।
भाजपा को दो सीटों का झटका
उपचुनाव में भाजपा को दो सीटों का झटका लगा है जबकि कांग्रेस को एक सीट का फायदा। एक सीट जो अन्य को मिली है, वहां पर पहले आप का कब्जा था। शोएब इकबाल को नाराज करना आप को महंगा पड़ा। इस एक सीट की हार ने भाजपा पर बढ़त बनाने का बेहतर मौका आप ने गंवा दिया है।
चांदनी महल पर सबसे बड़ी जीत
दिल्ली के मुस्लिम बहुल चांदनी महल वार्ड से आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी मोहम्मद इमरान ने जीत दर्ज की है। आॅल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के मोहम्मद इमरान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के मुदस्सर उस्मान को 4692 वोटों से हराया है। इमरान को 11814 वोट मिले तो मुदस्सर उस्मान को 7122 वोट मिले हैं।
शोएब की बगावत आप को पड़ी भारी
चांदनी महल सीट से पार्षद रहे आले मोहम्मद के विधायक बनने से उपचुनाव हुआ। ऐसे में चांदनी महल सीट पर उपचुनाव में शोएब इकबाल अपने पसंदीदा कैंडिडेट को आप से टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उनकी मर्जी के नेता को टिकट नहीं दिया। इससे नाराज होकर इकबाल ने पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इमरान को चुनाव लड़ाया। शोएब इकबाल की नाराजगी आप को महंगी पड़ी।
कौन कहां से जीता
भाजपा ने जिन वार्डों में जीत दर्ज की उनमें द्वारका-बी, अशोक विहार, ग्रेटर कैलाश, दिचाऊं कलां, शालीमार बाग-बी, विनोद नगर और चांदनी चौक शामिल हैं। आप ने नरैना, मुंडका, डाक्षिणपुरी और एक अन्य सीट जीती। कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने संगम विहार-अ से 3628 वोटों की बढ़त से जीत हासिल की। यह कांग्रेस की एकमात्र जीत रही। चांदनी महल से एआईएफबी के मोहम्मद इमरान जीते।
मैदान में थीं 26 महिलाएं
उपचुनाव में कुल 51 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस, भाजपा और आप तीनों ने सभी 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। बाकी 15 उम्मीदवार अन्य दल या निर्दलीय थे। कुल उम्मीदवारों में 50 प्रतिशत से ज्यादा यानी 26 महिला उम्मीदवार थीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।