×

 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: ट्रक ने चार किमी तक घसीटा... चार की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार और अज्ञात वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। कार में सवार सभी लोग महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से नोएडा लौट रहे थे। ये हादसा एक्सप्रेसवे के चेनेज नंबर 194 के समीप हुआ, जो पापड़दा और नांगल राजावतान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

By: Arvind Mishra

Jan 27, 20269:51 AM

view5

view0

 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: ट्रक ने चार किमी तक घसीटा... चार की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार और अज्ञात वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई।

  • उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे पांच लोग

  • हादसा  हादसा एक्सप्रेसवे के चेनेज नंबर 194 के समीप हुआ

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार और अज्ञात वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। कार में सवार सभी लोग महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से नोएडा लौट रहे थे। ये हादसा एक्सप्रेसवे के चेनेज नंबर 194 के समीप हुआ, जो पापड़दा और नांगल राजावतान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि हरियाणा नंबर की कार में पांच लोग सवार थे। ये सभी लोग उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। 

एक युवक की हालत गंभीर

घायल एकमात्र बचे युवक ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ने कार को कई किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे स्थिति और भयानक हो गई। हादसे की  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पापड़दा और नांगल राजावतान थाना पुलिस ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शव पीएम के लिए भेजा

मृतकों की पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं हुई है, लेकिन वे हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है  जो हादसे के बाद फरार हो गया। जांच में सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों का सहारा लिया जा रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत में LPG संकट: सिलेंडर की किल्लत से 2 की मौत, यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में मचा हाहाकार

भारत में LPG संकट: सिलेंडर की किल्लत से 2 की मौत, यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में मचा हाहाकार

अमेरिका-इजरायल और ईरान तनाव के कारण भारत में एलपीजी सप्लाई प्रभावित। यूपी और पंजाब में लाइन में लगे बुजुर्गों की मौत। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी जारी।

Loading...

Mar 14, 20264:59 PM

कोलकाता: भाजपा-टीएमसी समर्थकों में टकराव... गाड़ी पर पथराव

कोलकाता: भाजपा-टीएमसी समर्थकों में टकराव... गाड़ी पर पथराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले जमकर बवाल हुआ है। गिरीश पार्क इलाका रणक्षेत्र बन गया। आरोप है कि मोदी की ब्रिगेड रैली में जा रही भाजपा समर्थकों की गाड़ियों पर पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के समर्थकों द्वारा ईट पत्थर बरसाए गए, जिसमें कई समर्थक लहूलुहान हो गए। कई वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

Loading...

Mar 14, 20263:11 PM

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक महाघोटाले का सरगना विक्रम वाधवा गिरफ्तार

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक महाघोटाले का सरगना विक्रम वाधवा गिरफ्तार

हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों के खातों से जुड़े 590 करोड़ के महाघोटाले और चंडीगढ़ नगर निगम व क्रेस्ट से जुड़े 190 करोड़ की वित्तीय अनियमितताओं के केस में मुख्य सरगना चंडीगढ़ के कारोबारी विक्रम वाधवा को चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को खरड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Loading...

Mar 14, 202611:17 AM

गर्मी का मार्च... मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

गर्मी का मार्च... मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। इसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। नर्मदापुरम में तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है।

Loading...

Mar 14, 202610:02 AM

पीएम मोदी का असम दौरा: खराब मौसम के बावजूद कोकराझार को मिला ₹4,570 करोड़ का विकास पैकेज

पीएम मोदी का असम दौरा: खराब मौसम के बावजूद कोकराझार को मिला ₹4,570 करोड़ का विकास पैकेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम में ₹4,570 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। असम माला 3.0 और तीन नई रेल सेवाओं की शुरुआत। जानें विस्तार से।

Loading...

Mar 13, 20264:27 PM