हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों के खातों से जुड़े 590 करोड़ के महाघोटाले और चंडीगढ़ नगर निगम व क्रेस्ट से जुड़े 190 करोड़ की वित्तीय अनियमितताओं के केस में मुख्य सरगना चंडीगढ़ के कारोबारी विक्रम वाधवा को चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को खरड़ से गिरफ्तार कर लिया।

खरड़ स्थित एक ठिकाने से उसे गिरफ्तार किया।
चंडीगढ़। स्टार समाचार वेब
हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों के खातों से जुड़े 590 करोड़ के महाघोटाले और चंडीगढ़ नगर निगम व क्रेस्ट से जुड़े 190 करोड़ की वित्तीय अनियमितताओं के केस में मुख्य सरगना चंडीगढ़ के कारोबारी विक्रम वाधवा को चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को खरड़ से गिरफ्तार कर लिया। वाधवा लंबे समय से जांच एजेंसियों से बचता फिर रहा था। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए खरड़ स्थित एक ठिकाने से उसे गिरफ्तार किया। चंडीगढ़ में यह घोटाला दो अलग-अलग वित्तीय अनियमितताओं के रूप में सामने आया था, जो नगर निगम चंडीगढ़ और चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट ) के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े खातों में पाई गईं। पहला मामला तब सामने आया जब 2026 की शुरुआत में चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना बंद होने के बाद उसके फंड नगर निगम को ट्रांसफर किए जा रहे थे। इस दौरान जांच में पाया गया कि रिकॉर्ड में दर्ज करीब 116.84 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद बैंक के सिस्टम में मौजूद ही नहीं हैं।
11 एफडीआर फर्जी
जांच में सामने आया कि करीब 11 एफडीआर फर्जी बनाकर निवेश के प्रमाण के रूप में जमा किए गए थे। नगर निगम द्वारा बैंक से एफडीआर भुनाने की प्रक्रिया के दौरान जब सत्यापन कराया गया तो वे फर्जी निकले। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज किया।
क्रेस्ट के खातों में भी गड़बड़ी
इसी दौरान क्रेस्ट के खातों में भी गड़बड़ी सामने आई। वित्तीय रिकॉर्ड के मिलान के दौरान अधिकारियों को 303 अनधिकृत जमा और निकासी की प्रविष्टियां मिलीं, जिससे लगभग 75 करोड़ रुपए की कमी पाई गई। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ऋषव ऋषि और अभय कुमार समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
शेल कंपनियों के जरिए फंड खपाया
जांच एजेंसियों के अनुसार वाधवा ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में जमा सरकारी फंड को कथित तौर पर शेल कंपनियों, ज्वेलर्स और अन्य कारोबारी संस्थाओं के जरिए डायवर्ट करने में अहम भूमिका निभाई। यह धन मूल रूप से सरकारी विभागों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखा जाना था, लेकिन इसे बिना अनुमति के कई वित्तीय लेनदेन के जरिए दूसरी जगहों पर ट्रांसफर कर दिया गया।
100 करोड़ ज्वेलरी कारोबारियों को दिया
जांच में सामने आया है कि स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का इस्तेमाल बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए किया गया। इसके बाद यह रकम कई खातों में घुमाकर ज्वेलर्स को कथित फर्जी बिलों के जरिए भेजी गई। जांच एजेंसियों का अनुमान है कि 100 करोड़ ज्वेलरी कारोबारियों को ट्रांसफर किए गए।
रियल एस्टेट कंपनियों में लगाया पैसा
जांच में यह भी सामने आया है कि घोटाले की रकम का बड़ा हिस्सा विक्रम वाधवा से जुड़े बैंक खातों तक पहुंचा। बाद में इस पैसे को उसकी रियल एस्टेट कंपनियों प्रिज्मा रेजीडेंसी एलएलपी, किनस्पायर रियल्टी एलएलपी और मार्टेल बिल्डवेल एलएलपी में निवेश के रूप में लगाया गया, ताकि अवैध कमाई को छिपाया जा सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 87 वर्षीय आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल मंजूर की। जानिए क्या रहे अदालत के निर्देश और सरकारी आपत्तियां।
पूर्व राज्यपाल, दिग्गज कांग्रेस नेता और प्रख्यात शिक्षाविद डीवाई पाटिल का 92 वर्ष की उम्र में कोल्हापुर में निधन। जानिए उनके राजनीतिक सफर, पद्मश्री सम्मान और राज्यपाल के रूप में उनके योगदान के बारे में विस्तार से।
एयर इंडिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि मंगलवार को फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई-2379 को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा, जिससे ऊंचाई में क्षणिक बदलाव हुआ। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री तथा क्रू सदस्यों ने सुरक्षित रूप से उतरे।
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं। एक रैली के दौरान सीएम और अभिनेत्री को लेकर किए गए एक अभद्र बयान पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा और सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक हुई। वहीं दूसरी तरफ संसद के भीतर कई अहम विधायी कार्यों के साथ-साथ हंगामे के पूरे आसार बने हुए हैं।
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान डीए और डीआर देने के केस में पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की सभी अपीलों को खारिज कर दिया है।
देश में आठवीं जनगणना को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारत में आजादी के बाद पहली बार जनगणना के मुख्य चरण में जाति संबंधी आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत बर्फबारी वाले क्षेत्रों से होने जा रही है।
उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता है। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें कई दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
मध्य प्रदेश- बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 8253 मत मिले।