सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई समेत अन्य बैंकों की कार्यप्रणाली पर बेहद सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने एसबीआई की तरफ से पेश हुईं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे से कहा कि वे कोर्ट की इस गंभीर चिंता को बैंक के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएं।

सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों की लोन देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
बड़े लोन में लापरवाही... एनपीए मामले में लगी सख्त फटकार
अदालत ने रिकवरी की प्रक्रिया को आसान बनाने पर दिया जोर
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई समेत अन्य बैंकों की कार्यप्रणाली पर बेहद सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि बैंक आम जनता को छोटा लोन देने के नाम पर उनका उत्पीड़न करते हैं, जबकि बड़े-बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों को बिना सोचे-समझे करोड़ों-अरबों का लोन बांट देते हैं, जो बाद में डूब जाता है। केस में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायाधीश आर महादेवन की बेंच ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर में एक बहुत ही चिंताजनक ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आम आदमी को अपनी निजी जरूरतों के लिए छोटा लोन लेने में नाक चने चबाने पड़ते हैं, जबकि बड़े लोन बिना किसी सही जांच-पड़ताल के पास कर दिए जाते हैं।
8 करोड़ का लोन, पर किस्त नहीं चुकाई
यह पूरा मामला हरियाणा की एक कंपनी से जुड़ा है, जिसने 2019 में एसबीआई से 8.09 करोड़ रुपए का लोन लिया था। लोन मिलते ही कंपनी ने एक भी किस्त वापस नहीं की और कुछ ही महीनों में उसका खाता एनपीए घोषित हो गया। अब 6 साल बाद कंपनी कोर्ट आकर कह रही थी कि वह सिर्फ मूल रकम चुकाने को तैयार है।
बैंक का संपत्ति जब्ती की छूट
सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी की मांग को बहुत कम और बहुत देर से आई बताते हुए खारिज कर दिया। अदालत ने बैंक को कंपनी की संपत्ति जब्त करने की छूट दे दी, लेकिन साथ ही बैंक के अधिकारियों को भी कठघरे में खड़ा किया।
बडेÞ लोन देने में बेहद लापरवाही
सख्त टिप्पणी के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि यह बात अदालत के संज्ञान में आ रही है कि एसबीआई समेत सभी बैंक बड़ी कंपनियों को भारी-भरकम लोन देने में बेहद लापरवाही बरतते हैं। इसके उलट, जब कोई आम इंसान अपनी निजी जरूरतों के लिए छोटा लोन लेने आता है, तो उसके सामने कड़े नियम और थका देने वाली प्रक्रिया रख दी जाती है, जो कई मामलों में उत्पीड़न जैसा होता है।
आम के लिए प्रक्रिया आसान हो
अदालत ने साफ किया कि वे नियमों को ढीला करने के लिए नहीं कह रहे हैं, लेकिन लोन देने और उसे वापस वसूलने (रिकवरी) की प्रक्रिया को आसान, निष्पक्ष और मानवीय बनाया जाना चाहिए। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलना चाहिए।
एसबीआई की लापरवाही पर सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में साफ तौर पर एसबीआई और उसके अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। लोन मिलते ही कंपनी का तुरंत डिफॉल्ट कर जाना यह दिखाता है कि बैंक ने लोन पास करने से पहले कंपनी की चुकाने की क्षमता की जांच ही नहीं की थी। कोर्ट ने एसबीआई की तरफ से पेश हुईं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे से कहा कि वे कोर्ट की इस गंभीर चिंता को बैंक के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हालांकि वे इस मामले में बैंकों के खिलाफ कोई नया नियम या सीधा आदेश जारी नहीं कर रहे हैं, लेकिन भविष्य में किसी और मामले में वे बैंकों के इस ढुलमुल रवैए पर कड़ा ऐक्शन ले सकते हैं।
मुंबई खाकी दागदार: सुप्रीम टिप्पणी- जब कानून के रख वाले ही वसूली करने लगें, तो जनता हो जाती है असहाय

एयर इंडिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि मंगलवार को फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई-2379 को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा, जिससे ऊंचाई में क्षणिक बदलाव हुआ। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री तथा क्रू सदस्यों ने सुरक्षित रूप से उतरे।
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं। एक रैली के दौरान सीएम और अभिनेत्री को लेकर किए गए एक अभद्र बयान पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा और सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक हुई। वहीं दूसरी तरफ संसद के भीतर कई अहम विधायी कार्यों के साथ-साथ हंगामे के पूरे आसार बने हुए हैं।
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान डीए और डीआर देने के केस में पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की सभी अपीलों को खारिज कर दिया है।
देश में आठवीं जनगणना को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारत में आजादी के बाद पहली बार जनगणना के मुख्य चरण में जाति संबंधी आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत बर्फबारी वाले क्षेत्रों से होने जा रही है।
उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता है। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें कई दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
मध्य प्रदेश- बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 8253 मत मिले।
कांग्रेस आलाकमान ने आज यानी सोमवार को डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार को मंजूरी दे दी। इसमें 20 मंत्रियों के नामों को मंजूरी दी गई, जिनमें एक महिला चेहरा गायत्री शांतेगौड़ा भी शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह यह पक्का करे कि जहां भी सड़क हो, वहां पैदल चलने वालों के लिए ठीक से तय, अतिक्रमण-मुक्त जगह हो। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि पैदल चलने वालों को भरोसा होना चाहिए कि यह जगह उनके लिए है और वे चलती गाड़ियों के किसी भी खतरे के बिना आजादी से चल सकते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह