×

शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को न समझें मामूली, वर्ना भुगतना पड़ सकते हैं बड़े अंजाम

अक्सर हमारे शरीर में किसी भी तरह की परेशानी होने पर बॉडी कुछ सिग्नल देना शुरू कर देती है। अगर इन संकेतों को वक्त पर पहचान लिया जाए तो समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है।

By: Manohar pal

Oct 06, 202511:09 PM

view10

view0

शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को न समझें मामूली, वर्ना भुगतना पड़ सकते हैं बड़े अंजाम

अक्सर हमारे शरीर में किसी भी तरह की परेशानी होने पर बॉडी कुछ सिग्नल देना शुरू कर देती है। अगर इन संकेतों को वक्त पर पहचान लिया जाए तो समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। लेकिन अक्सर होता इससे उल्टा है। हम इन संकेतों को अनदेखा कर देते हैं, जिससे परेशानी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।

इसलिए शरीर में नजर आने वाले किसी भी तरह के बदलाव या लक्षण पर गौर करना जरूरी है, ताकि हम किसी भी ऐसे छोटे संकेत को नजरअंदाज न करें, जो किसी भी बड़ी समस्या का शुरुआती इशारा हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में, जो शरीर में हो रही किसी बड़ी समस्या का संकेत देते हैं।

त्वचा पर सफेद धब्बे
अगर आपकी त्वचा पर सफेद धब्बे उभर रहे हैं, तो यह केवल त्वचा की समस्या नहीं हो सकती। यह अक्सर विटामिन-बी12 की गंभीर कमी या किसी आॅटोइम्यून समस्या का संकेत हो सकता है। यह तनाव और खराब लाइफस्टाइल से भी जुड़ा हो सकता है।

रात को पैरों में जलन
सोते समय पैरों में तेज जलन या सुन्नपन महसूस होना एक खतरनाक संकेत हो सकता है। यह अक्सर नर्व डैमेज या विटामिन बी12 की कमी के कारण होता है। डायबिटीज के मरीजों में यह समस्या पेरिफेरल न्यूरोपैथी के रूप में भी सामने आती है।

मुंह से लगातार दुर्गंध
ब्रश करने के बाद भी मुंह से दुर्गंध आ रही है तो यह केवल ओरल हाइजीन की समस्या नहीं है। यह आपकी गट हेल्थ में गंभीर गड़बड़ी का संकेत हो सकता है, जैसे कि अपच, एसिड रिफ्लक्स, या लिवर से जुड़ी समस्याएं।

हाथ-पैरों का ठंडा रहना
मौसम सामान्य होने पर भी अगर आपके हाथ-पैर अक्सर ठंडे रहते हैं, तो यह खराब ब्लड सकुर्लेशन या थायरॉइड ग्लैंड की समस्या का संकेत हो सकता है। ब्लड सकुर्लेशन ठीक न होने से हाथ-पैरों तक खून की गर्माहट नहीं पहुंच पाती।

नमक खाने की इच्छा
अगर आपको अचानक बहुत ज्यादा नमक या नमकीन चीजें खाने की तेज क्रेविंग होने लगी है, तो यह मिनरल लॉस या एड्रनल फटीग का लक्षण हो सकता है। एड्रेनल ग्लैंड्स स्ट्रेस मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाते हैं।

आंख फड़कना
बार-बार आंख फड़कना आमतौर पर हल्के में लिया जाता है, लेकिन यह मैग्नीशियम की कमी या नींद पूरी न होने के कारण नर्वस सिस्टम में हो रहे स्ट्रेस को दिखाता है। लगातार फड़कना नर्व्स से जुड़ी किसी समस्या का भी संकेत हो सकता है।

अचानक एक्ने या मुहांसे
वयस्क होने पर अगर चेहरे, पीठ या छाती पर अचानक बड़े एक्ने निकलने लगें, तो यह हार्मोनल इंबैलेंस का संकेत है। यह पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, इंसुलिन का स्तर बढ़ने या बहुत ज्यादा तनाव के कारण हो सकता है।

अनियमित बावेल मूवमेंट
मल त्यागने की आदतों में अचानक और लगातार बदलाव आपकी गट हेल्थ बिगड़ने या खराब लिवर फंक्शन की ओर इशारा करता है। अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है।

कान बजना
कान में लगातार घंटी बजने या सीटी जैसी आवाज आना अक्सर तनाव, नर्व्स में सूजन या विटामिन बी12 की कमी से जुड़ा हो सकता है। इसे अनदेखा न करें क्योंकि यह सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इस विटामिन की कमी से कम उम्र में बाल होने लगते सफेद, जानें इसके बारे में  

9

0

आज बाल सफेद होना सिर्फ एक बढ़ती उम्र का संकेत नहीं है, बल्कि आपके शरीर में हो रही कुछ कमियों की वजह भी हो सकता है। यह सोचना गलत है कि सिर्फ उम्र के साथ ही बाल सफेद होते हैं।

Loading...

Oct 12, 20255 hours ago

करवा चौथ पर पार्लर जाने का नहीं है समय तो घर पर ही पाएं ब्राइडल निखार, अपनाएं ये तरीके

करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस बार करवा चौथ शुक्रवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ पर सभी महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं।

Loading...

Oct 08, 202511:11 PM

करवा चौथ पर दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो अपनाएं स्टाइलिंग टिप्स

7

करवा चौथ हर सुहागन के लिए सिर्फ व्रत ही नहीं बल्कि सजने-संवरने का त्योहार भी है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सोलह शृंगार करती हैं।

Loading...

Oct 07, 202511:23 PM

शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को न समझें मामूली, वर्ना भुगतना पड़ सकते हैं बड़े अंजाम

10

0

शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को न समझें मामूली, वर्ना भुगतना पड़ सकते हैं बड़े अंजाम

अक्सर हमारे शरीर में किसी भी तरह की परेशानी होने पर बॉडी कुछ सिग्नल देना शुरू कर देती है। अगर इन संकेतों को वक्त पर पहचान लिया जाए तो समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है।

Loading...

Oct 06, 202511:09 PM

मोटापे से चाहते हैं छुटकारा तो अपनाएं ये आदतें, हमेशा रहेंगे फिट

आज-कल मोटापे को लेकर लोग परेशान हैं। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से अक्सर लोग मोटापे की चपेट में आ जाते हैं। वजन बढ़ाना जितना ज्यादा आसान है, उतना ही ज्यादा चैलेंजिंग होता है।

Loading...

Oct 05, 202511:03 PM