ईडी का शिकंजा: बंगाल में 12 ठिकानों पर छापा, सामने आया झारखंड कनेक्शन

ईडी ने कोयले के अवैध खनन और परिवहन के एक केस में धन शोधन की जांच के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे। ईडी की टीम ने किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता, मिर्जा एच बेग समेत कुछ अन्य लोगों के घरों में एक साथ दबिश दी। इससे राज्य में हड़कंप मच गया है।

By: Arvind Mishra

Feb 03, 202611:36 AM

view6

view0

ईडी का शिकंजा: बंगाल में 12 ठिकानों पर छापा, सामने आया झारखंड कनेक्शन

केंद्रीय एजेंसी की टीमें कोलकाता सहित सूबे के 12 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

  • कोयला खनन घोटाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई

  • कोयला माफिया और नेटवर्क के बीच खलबली

कोलकाता। स्टार समाचार वेब

ईडी ने कोयले के अवैध खनन और परिवहन के एक केस में धन शोधन की जांच के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे। ईडी की टीम ने किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता, मिर्जा एच बेग समेत कुछ अन्य लोगों के घरों में एक साथ दबिश दी। इससे राज्य में हड़कंप मच गया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में अवैध कोयला खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय एजेंसी की टीमें कोलकाता सहित सूबे के 12 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई उस जांच का हिस्सा है, जिसके तार पड़ोसी राज्य झारखंड से भी जुड़े हुए हैं। यह मामला आई-पैक और प्रतीक जैन से जुड़े हालिया कोयला तस्करी मामले से पूरी तरह अलग है।

झारखंड में हो चुकी छापेमारी

इससे पहले इसी मामले के सिलसिले में झारखंड में भी बड़े लेवल पर छापेमारी की गई थी, जहां कोयला माफियाओं के सिंडिकेट और वित्तीय लेन-देन के अहम सुराग मिले थे। ईडी की यह जांच मुख्य रूप से अवैध रूप से खनन किए गए कोयले की चोरी, परिवहन और उसके जरिए कमाए गए काले धन को सफेद करने के नेटवर्क पर केंद्रित रही।

झारखंड-बंगाल के बीच सिंडिकेट

ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि कोयला खनन का यह अवैध कारोबार केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है। झारखंड में हुई पिछली छापेमारी के दौरान एजेंसी को ऐसे दस्तावेज मिले थे, जो पश्चिम बंगाल के कई व्यापारियों और बिचौलियों की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं।
  
COMMENTS (0)

RELATED POST

लोकसभा: राहुल गांधी ने फिर छेड़ा चीन राग... सदन में ‘यार’ पर तकरार

लोकसभा: राहुल गांधी ने फिर छेड़ा चीन राग... सदन में ‘यार’ पर तकरार

लोकसभा में आज यानी मंगलवार को भी राहुल गांधी ने अपना चीन राग जारी रखा। इस दौरान उन्हें स्पीकर की तरफ से रोका गया। वहीं सत्ता पक्ष की आपत्ति जताने के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, फिर स्पीकर ने दूसरे सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद सदन में विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी और सदन की कार्यवाही फिर बाधित हो गई।

Loading...

Feb 03, 20263:03 PM

व्हाट्सएप-मेटा को चेतावनी- जनता की निजता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा 

व्हाट्सएप-मेटा को चेतावनी- जनता की निजता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा 

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और मेटा को सख्त चेतावनी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा- डेटा शेयरिंग के नाम पर देश की जनता की निजता के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। यह टिप्पणी तब आई जब कोर्ट व्हाट्सएप की टेक इट आर लीव इट प्राइवेसी पॉलिसी पर लगी पेनल्टी के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रहा था।

Loading...

Feb 03, 20261:23 PM

उत्तराखंड में हादसा: खाई में गिरी बस, तीन यात्रियों की मौत, कई लहूलुहान

उत्तराखंड में हादसा: खाई में गिरी बस, तीन यात्रियों की मौत, कई लहूलुहान

उत्तराखंड के विकासनगर में सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुट गई है।

Loading...

Feb 03, 202612:29 PM

ईडी का शिकंजा: बंगाल में 12 ठिकानों पर छापा, सामने आया झारखंड कनेक्शन

ईडी का शिकंजा: बंगाल में 12 ठिकानों पर छापा, सामने आया झारखंड कनेक्शन

ईडी ने कोयले के अवैध खनन और परिवहन के एक केस में धन शोधन की जांच के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे। ईडी की टीम ने किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता, मिर्जा एच बेग समेत कुछ अन्य लोगों के घरों में एक साथ दबिश दी। इससे राज्य में हड़कंप मच गया है।

Loading...

Feb 03, 202611:36 AM

पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे को लेकर कथित बयान पर लोकसभा में घमासान, राहुल गांधी और सरकार के बीच तीखी बहस

पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे को लेकर कथित बयान पर लोकसभा में घमासान, राहुल गांधी और सरकार के बीच तीखी बहस

लोकसभा में पूर्व थल सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे से जुड़े कथित बयान को लेकर भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीन और डोकलाम मुद्दे पर सरकार को घेरा, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने आरोपों को भ्रामक बताया। लगातार हंगामे के कारण, नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Loading...

Feb 02, 20267:51 PM