मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आज एक रेल हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तहर की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन रेल यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। दरअसल, कटनी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा न्यू कटनी जंक्शन और मुख्य रेलवे स्टेशन के बीच बाबाघाट के पास हुआ।
ईडी ने कोयले के अवैध खनन और परिवहन के एक केस में धन शोधन की जांच के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे। ईडी की टीम ने किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता, मिर्जा एच बेग समेत कुछ अन्य लोगों के घरों में एक साथ दबिश दी। इससे राज्य में हड़कंप मच गया है।














