चीन के शांक्सी प्रांत स्थित लियुशेनयु कोयला खदान में भीषण गैस विस्फोट हो गया। जहांं 90 लोगों की जान चली गई। जबकि कई मजदूर अभी भी लापता हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने बचाव कार्य में पूरी ताकत झोंकने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने दिए बचाव और जांच के आदेश
हादसे के वक्त खदान के भीतर 247 लोग काम कर रहे थे

शांक्सी। स्टार समाचार वेब
चीन के शांक्सी प्रांत स्थित लियुशेनयु कोयला खदान में भीषण गैस विस्फोट हो गया। जहांं 90 लोगों की जान चली गई। जबकि कई मजदूर अभी भी लापता हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने बचाव कार्य में पूरी ताकत झोंकने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह गैस धमाका देर रात किनयुआन काउंटी की लियुशेन्यु कोयला खदान में हुआ। हादसे के वक्त खदान के भीतर 247 मजदूर काम कर रहे थे।
कोई कसर मत छोड़ना
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों से घायलों के इलाज और खोज व बचाव अभियान चलाने में कोई कसर न छोड़ने का आह्वान किया है। साथ ही, उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करने और कानून के अनुसार कड़ी जवाबदेही तय करने का भी आदेश दिया। वहीं, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी इन निर्देशों का समर्थन करते हुए, समय पर और सटीक जानकारी जारी करने तथा कड़ी जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही।
हिरासत में कंपनी अधिकारी
हादसे के बाद खदान के लिए जिम्मेदार कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। पहले, केवल आठ लोगों के मारे जाने की खबर थी, और कहा जा रहा था कि 200 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। उसने मरने वालों की संख्या में अचानक हुई इस बढ़ोतरी का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।
चीन की सुरक्षा कार्यप्रणाली सख्त
चीन ने 2000 के दशक की शुरुआत से अधिक कड़े नियमों और सुरक्षित कार्यप्रणालियों को अपनाकर, कोयला खदानों में होने वाली मौतों में काफी कमी की है। हालांकि, पिछले एक दशक में चीन के भीतर यह सबसे घातक खदान हादसों में से एक माना जा रहा है, और फिलहाल मौके पर राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
यह भी पढ़िए....
ओडिशा... पत्थर खदान में धमाका...कई लोगों की मौत.. दो शव बरामद
मैहर के बठिया गांव में खुली खदान बनी मौत का कुआं – नहाने उतरीं दो सगी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 22 की मौत और कई भारतीय लापता। भारत सरकार ने यूपी-बिहार में हाई अलर्ट जारी किया, गंडक बैराज के सभी गेट खुले और वायुसेना राहत कार्य के लिए तैयार।
न्यूयार्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया है। जानें इस विवाद और उनके बयानों से जुड़ी पूरी जानकारी।
नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ ने कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को तबाह दिया और 28 पुलिसकर्मी तापता हैं। अधिकारियों ने भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ।
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी इमिग्रेशन नियमों को और सख्त करते हुए लगभग 2 लाख बिजनेस और टूरिस्ट वीजा रद्द करने की तैयारी कर ली है। साथ ही, H-1B वर्क वीजा पर $103,265 की भारी फीस का प्रस्ताव रखा गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। यह कदम चीन पर वैश्विक बाजार में कम कीमत वाले सामान की बाढ़ लाने के आरोप के बाद उठाया जा रहा है। प्रस्तावित शुल्क 7.5 फीसदी हो सकता है।
पाकिस्तान में गहराते ऊर्जा संकट के चलते इस्लामाबाद, रावलपिंडी और कराची जैसे बड़े शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इन शहरों में लोग भारी बिजली कटौती से परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति आर्थिक राजधानी कराची की है, जहां रोजाना 12-12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।
कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का कथित ऑडियो लीक हुआ है। ऑडियो में बराड़ ने ड्रग्स रैकेट और युवाओं के शोषण का हवाला देते हुए हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही है।
जापान में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी टोक्यो समेत पूर्वी जापान के कई इलाकों में आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 मापी गई है। भूकंप के कारण 23 लोग घायल हुए हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आई हैं।
पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने भारत पर सिंधु जल समझौते को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि भारत पानी का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर सकता है।