ओडिशा के ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाका हुआ है, जिसके चलते खदान में कई मजदूर फंस गए हैं। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

रेस्क्यू के लिए बचाव दल अभियान चला रहा है।

ढेंकनाल। स्टार समाचार वेब
ओडिशा के ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाका हुआ है, जिसके चलते खदान में कई मजदूर फंस गए हैं। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। इसी बीच दो शव मलबे से बरामद कर लिए गए हैं। दरअसल, शनिवार देर रात ढेंकनाल जिले के मोटांगा पुलिस स्टेशन इलाके में एक पत्थर की खदान में एक बड़ा धमाका हुआ। जिससे दो श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के अंदर फंसे हैं। जिनके रेस्क्यू के लिए बचाव दल अभियान चला रहा है। दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं इस विस्फोट से इलाके में अवैध खनन गतिविधि को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। यह धमाका गोपालपुर गांव के पास एक अवैध खदान में हुआ।
पूरे इलाके की घेराबंदी
घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची व इलाके को सुरक्षित कर लिया। वहीं सूचना मिलने पर ओडापाड़ा तहसीलदार और मोटांगा पुलिस स्टेशन के कर्मी खदान पर पहुंचे और शुरुआती जांच शुरू की। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया, ताकि आम लोगों के प्रवेश को रोका जा सके। साथ ही प्रभावित क्षेत्र के पास आवाजाही को भी रोक दिया गया है।
अवैध खनन किया जा रहा था
तहसीलदार और मोटांगा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए पूरी रात मौके पर मौजूद रहे। दावा किया गया है कि धमाके के बाद खदान के अंदर मिट्टी का एक हिस्सा ढह गया था। ढेंकनाल जिला खनन कार्यालय ने पहले 8 सितंबर, 2025 को ब्लास्टिंग की अनुमति न होने का हवाला देते हुए पट्टेदार को बंद करने का निर्देश जारी किया था। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करते हुए साइट पर ब्लास्टिंग जारी रही।
मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी
अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों का पता लगाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि यह घटना देर रात हुई थी। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं स्थानीय लोग भी पट्टा खत्म होने के बाद खनन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि खदान का पट्टा खत्म होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फायर आफिसर ने बताया कि हमें कल रात घटना के बारे में जानकारी मिली। आदेश मिलने के बाद रेस्क्यू आॅपरेशन के लिए मौके पर सात टीमें भेजी गईं। हमें गड्ढे में एक शरीर का हिस्सा मिला है। इतने बड़े पत्थरों को हाथ से हटाना मुश्किल है।

गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 बंगाल चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 9 जिलों में टीएमसी का खाता भी नहीं खुला। जानें घुसपैठ, गो तस्करी और भयमुक्त बंगाल पर क्या बोले शाह
तमिलनाडु में अभिनेता विजय का मुख्यमंत्री बनना तय। TVK को कांग्रेस, VCK, CPI और CPI(M) का समर्थन मिलने से बहुमत का आंकड़ा 118 पार। जानें ताजा राजनीतिक हालात।
सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री। रूपा गांगुली को मिली डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी। 207 सीटें जीतकर भाजपा बनाएगी सरकार।
महाराष्ट्र के नासिक के चर्चित टीसीएस धर्मांतरण केस में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पकड़ने के लिए पुलिस ने बेहद गोपनीय और सुनियोजित आपरेशन चलाया। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही निदा खान आखिरकार छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव इलाके से पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ी सफलता अर्जित की है। स्वदेशी रूप से विकसित ग्लाइड वेपन सिस्टम टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज आग्मेंटेशन (तारा) का पहला सफल परीक्षण उड़ान किया गया है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना और परियोजना से जुड़े उद्योग साझेदारों को बधाई दी।
उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में बुधवार रात को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हत्या प्रोफेशनल किलर्स द्वारा की गई, जिन्होंने घटनास्थल की 3-4 दिन पहले से रेकी की थी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी मॉड्यूल के गुर्गों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दिल्ली का एक बेहद ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा का सैन्य कैंप इन आतंकियों के निशाने पर था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण की नीतियों और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए जनता का सहयोग और दीर्घकालिक विचार जरूरी है। जाति आधारित राजनीति तभी खत्म होगी, जब समाज खुद जातिगत पहचान से ऊपर उठेगा।
बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्री शपथ ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा, जेडीयू और सहयोगी दलों के कोटे से शपथ लेने वाले मंत्रियों में अनुभवी दिग्गजों के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में देर रात को बदमाशों ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ को गोलियों से भून दिया। यह वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह