पाकिस्तान के क्वेटा में कोयला खदान के भीतर हुए भीषण विस्फोट में 32 खनिकों की जान चली गई है। 10 अन्य खनिक अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। जानिए सरकार की प्रतिक्रिया और राहत कार्यों से जुड़ी हर एक बात।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
पन्ना के आदिवासी परिवार को निजी खदान से 11.19 कैरेट जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है। करीब 30 लाख रुपये मूल्य का यह हीरा शासकीय नीलामी में जाएगा। पिछले वर्ष भी परिवार को 93 लाख का हीरा मिला था।
सीधी जिले के खड़ौरा गांव में संचालित ग्रेनाइट और क्रेशर खदान पर सुरक्षा, पर्यावरण और खनन नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग, प्रदूषण और राजस्व अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई।
मैहर के गिरगिटा गांव में खुली खदान में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हुई। आक्रोशित परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर धरना दिया, मुआवजे के बाद मामला शांत हुआ।
मैहर जिले के भटूरा गांव में खदानों की भारी ब्लास्टिंग से स्कूल और घरों में दरारें, बच्चे और अभिभावक दहशत में हैं।
ओडिशा के ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाका हुआ है, जिसके चलते खदान में कई मजदूर फंस गए हैं। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।
ग्वालियर के गिजौर्रा क्षेत्र में गुंडागर्दी की हद पार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। आदतन अपराधी सतीश यादव दो लोगों को बेल्ट से बेरहमी से पीट रहा है, जिससे उनकी खाल उधड़ गई। विवाद रेत खदान संचालन से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू की, लेकिन शिकायत न आने पर कार्रवाई में देरी से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल।
पन्ना जिले के पटी क्षेत्र की हीरा खदानों में दीपावली के मौके पर चार नायाब हीरे मिले। महादेव प्रसाद प्रजापति को तीन हीरे (2.58, 2.75 और 3.09 कैरेट) और सुरेश कोरी को 1.38 कैरेट का हीरा प्राप्त हुआ। सभी हीरों को पन्ना हीरा कार्यालय में जमा कर जांच और सत्यापन किया गया। गुणवत्ता उच्च बताई गई और हीरों को आगामी सरकारी हीरा नीलामी में रखा जाएगा।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक आदिवासी महिला की किस्मत चमक उठी। आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला विनीता गौंड को खदान की खुदाई के दौरान एक साथ तीन हीरे मिले। इनमें से एक हीरा उत्तम गुणवत्ता का बताया जा रहा है। नीलामी से मिलने वाली राशि से अब महिला का परिवार खुशहाल जीवन जी सकेगा।






















