पन्ना के आदिवासी परिवार को निजी खदान से 11.19 कैरेट जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है। करीब 30 लाख रुपये मूल्य का यह हीरा शासकीय नीलामी में जाएगा। पिछले वर्ष भी परिवार को 93 लाख का हीरा मिला था।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर एक आदिवासी परिवार की किस्मत चमका दी है। जिले के अहिरगवां निवासी राकेश गौड़ आदिवासी और उनके परिवार को निजी हीरा खदान से 11.19 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। खास बात यह है कि वर्ष 2024 में भी इसी परिवार को 19.22 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला था, जिसकी शासकीय नीलामी में 93 लाख रुपये की बोली लगी थी। लगातार दूसरी बार हीरा मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार राकेश गौड़ ने अप्रैल माह में निजी भूमि का पट्टा लेकर अपने भाइयों और रिश्तेदारों के साथ हीरा खदान शुरू की थी। भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बीच परिवार पिछले दो महीनों से लगातार खुदाई कर रहा था। सोमवार को उनकी मेहनत रंग लाई और खदान से 11.19 कैरेट का उच्च गुणवत्ता वाला जेम्स क्वालिटी हीरा निकला। हीरा मिलने के बाद परिवार ने नियमानुसार उसे तुरंत पन्ना हीरा कार्यालय में जमा करा दिया। हीरा कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार इस हीरे को आगामी शासकीय नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी से प्राप्त राशि में नियमानुसार रॉयल्टी और कर कटौती के बाद शेष धनराशि परिवार को प्रदान की जाएगी। राकेश गौड़ ने बताया कि वर्ष 2024 में मिले 19.22 कैरेट के हीरे से परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ था। उस हीरे की नीलामी से मिले लगभग 93 लाख रुपये से परिवार ने अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाया और आगे भी हीरा खनन का कार्य जारी रखा। अब दूसरी बार मिले इस बहुमूल्य हीरे ने परिवार की उम्मीदों को फिर नई उड़ान दी है। उन्होंने कहा कि नीलामी से मिलने वाली राशि का उपयोग परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ नई हीरा खदान लगाने में किया जाएगा, ताकि भविष्य में भी किस्मत आजमाई जा सके। पन्ना की धरती वर्षों से अपने प्राकृतिक हीरा भंडार के लिए विश्व प्रसिद्ध रही है। यहां हर वर्ष कई छोटे-बड़े हीरे मिलते हैं, जो कई गरीब और मेहनतकश परिवारों की तकदीर बदल देते हैं। राकेश गौड़ का परिवार इसका ताजा उदाहरण बनकर सामने आया है, जिसने लगातार दूसरी बार बेशकीमती हीरा प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि पन्ना की धरती आज भी मेहनत और उम्मीद का अनमोल पुरस्कार देती है।
भगवान जुगल किशोर को अर्पित किया पहला हीरा
पन्ना के पटी बजरिया निवासी किसान राजेश उपाध्याय ने अपनी खदान में मिला पहला जेम्स क्वालिटी का करीब 40 सेंट का हीरा भगवान श्री जुगल किशोर को समर्पित कर अनूठी आस्था का परिचय दिया। राजेश ने खदान शुरू करने से पहले संकल्प लिया था कि पहला हीरा भगवान को अर्पित करेंगे। लगभग 20 हजार रुपये मूल्य का हीरा लेकर वे परिवार सहित मंदिर पहुंचे। सुरक्षा कारणों से पुजारी ने हीरा फिलहाल उन्हें वापस सौंप दिया और भविष्य में भगवान के आभूषण निर्माण के समय इसे लेने की बात कही। इस घटना से पन्ना की प्रसिद्ध कहावत पन्ना के जुगल किशोर की मुरलिया में हीरा जड़े हैं एक बार फिर जीवंत हो उठी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।