मैहर जिले के भटूरा गांव में खदानों की भारी ब्लास्टिंग से स्कूल और घरों में दरारें, बच्चे और अभिभावक दहशत में हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
हमारे स्कूल की बिल्डिंग ऐसे हिल रही थी मानो कि जलजला आ गया हो...इतना ही नहीं छपाई गिर गई..और कई बार तो छत गिरने लगती है...यह पीड़ा है माध्यमिक शाला भटूरा के विद्यार्थी कपिल सिंह की। वह विद्यालय के पास के खदानों में हुई हैवी ब्लास्टिंग की हकीकत बता रहे थे। ऐसे बातें अन्य मौजूद विद्यार्थियों ने भी बताई।
मैहर जिले के ग्राम भटूरा में खदानों में हो रही भारी ब्लास्टिंग अब केवल ग्रामीणों की दिनचर्या ही नहीं, बल्कि नन्हे बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए भी गंभीर समस्या बनती जा रही है। गांव में आवंटित बड़ी-बड़ी खदानों में लगातार की जा रही हैवी ब्लास्टिंग का असर अब सीधे रहवासी इलाकों और शासकीय नवीन माध्यमिक विद्यालय पर पड़ रहा है।
तेज कंपन भवन हिला
बुधवार दोपहर खदान में हुई एक जोरदार ब्लास्टिंग के दौरान विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज कंपन के कारण स्कूल का पूरा भवन हिलने लगा। कक्षाओं में बैठे बच्चे और शिक्षक घबरा गए और उन्हें लगा कि कहीं भूकंप तो नहीं आ गया। भय के माहौल में सभी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर मैदान की ओर दौड़ पड़े। बाद में पता चला कि यह झटका पास की खदान में की गई ब्लास्टिंग के कारण आया था। इस घटना के बाद से बच्चों में डर का माहौल है। वे अब कक्षाओं के अंदर बैठने से भी घबरा रहे हैं। बच्चों और अभिभावकों को आशंका है कि यदि दोबारा इसी तरह की भारी ब्लास्टिंग हुई, तो कहीं विद्यालय का जर्जर भवन गिर न जाए, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
घरों में भी दरारें
ग्रामीणों के अनुसार, खदान संचालकों द्वारा रहवासी क्षेत्र से सटे इलाकों में भी तेज धमाकों के साथ ब्लास्टिंग की जा रही है। इसका परिणाम यह हुआ है कि गांव के कई घरों में दरारें आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय का भवन भी इससे अछूता नहीं रहा। स्कूल की दीवारों में जगह-जगह चटकन दिखाई देने लगी है और नींव तक झटकों का असर महसूस किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।