पन्ना जिले के पटी क्षेत्र की हीरा खदानों में दीपावली के मौके पर चार नायाब हीरे मिले। महादेव प्रसाद प्रजापति को तीन हीरे (2.58, 2.75 और 3.09 कैरेट) और सुरेश कोरी को 1.38 कैरेट का हीरा प्राप्त हुआ। सभी हीरों को पन्ना हीरा कार्यालय में जमा कर जांच और सत्यापन किया गया। गुणवत्ता उच्च बताई गई और हीरों को आगामी सरकारी हीरा नीलामी में रखा जाएगा।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
दीपावली के अवसर पर रत्नगर्भा पन्ना की धरती ने एक बार फिर अपनी अनमोल कोख से कीमती रत्नों को उजागर किया है। जिले के पटी क्षेत्र की हीरा खदानों में स्थानीय खनिकों को कुल चार चमकते हुए हीरे मिले हैं, जिनका वजन और गुणवत्ता दोनों ही उल्लेखनीय हैं। इनमें से तीन हीरे महादेव प्रसाद प्रजापति पिता मोहन प्रजापति निवासी बेनी सागर पन्ना को मिले हैं, जिनका वजन क्रमश: 2.58 कैरेट, 2.75 कैरेट और 3.09 कैरेट बताया गया है। वहीं सुरेश कोरी निवासी बीटीआई चैराहा पन्ना को 1.38 कैरेट वजन का एक नायाब हीरा प्राप्त हुआ है। स्थानीय खदानों में कार्यरत मजदूरों और खनिकों ने कहा कि यह उनके कठिन परिश्रम और धरती माता के आशीर्वाद का परिणाम है। हर बार की तरह इस बार भी कई लोगों की किस्मत रातों-रात बदलने की उम्मीदें जाग उठी हैं। चारों हीरों को शुक्रवार को हीरा कार्यालय पन्ना में जमा किया गया, जहाँ हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि हीरों की गुणवत्ता अच्छी है और इन्हें आगामी सरकारी हीरा नीलामी में रखा जाएगा। वहीं, जिला खनिज एवं हीरा अधिकारी रवि पटेल ने हीरा जमा करने की पूरी कार्रवाई का संचालन किया। उन्होंने बताया कि हीरे का मूल्यांकन विभागीय प्रक्रिया के अनुसार नीलामी के समय किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।