ग्वालियर के गिजौर्रा क्षेत्र में गुंडागर्दी की हद पार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। आदतन अपराधी सतीश यादव दो लोगों को बेल्ट से बेरहमी से पीट रहा है, जिससे उनकी खाल उधड़ गई। विवाद रेत खदान संचालन से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू की, लेकिन शिकायत न आने पर कार्रवाई में देरी से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल।

हाइलाइट्स
ग्वालियर. स्टार समाचार वेब
वीडियो पुराना है, लेकिन रेत माफिया की करतूत को उजागर कर रहा है। ग्वालियर जिले के गिजौर्रा क्षेत्र से एक वीडियो सामने आने के बाद यहाँ की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में गुंडागर्दी की पराकाष्ठा दिखाई दे रही है, जहाँ एक आदतन अपराधी खेत में जमीन पर उल्टा लिटाए गए दो लोगों को बेल्ट से बेरहमी से पीट रहा है। बताया गया है कि पिटाई इतनी भयानक थी कि पीड़ितों की खाल से मांस तक निकलने लगा। उनके पीठ और शरीर के निचले हिस्सों पर बेल्ट के गहरे निशान साफ दिख रहे हैं। मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान सतीश यादव के रूप में हुई है, जो ग्वालियर का एक आदतन अपराधी बताया जा रहा है।
स्थानीय जानकारी के अनुसार, यह विवाद गिजौर्रा क्षेत्र में रेत की खदान के संचालन को लेकर उपजा है। वायरल वीडियो में सतीश यादव बेल्ट से पीटते हुए बार-बार पीड़ितों से पूछता है, "अब बताओ गुंडा कौन?" जिस पर पिट रहे दोनों पुरुष दर्द से कराहते हुए बार-बार 'सतीश... सतीश... सतीश...' कहते सुनाई देते हैं। पिटाई झेलने वाले दोनों पीड़ित दतिया के रहने वाले बताए गए हैं, जिनकी पहचान राजेंद्र यादव और नरेश यादव के रूप में हुई है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद, स्थानीय पुलिस का शुरुआती रवैया सवालों के घेरे में आ गया। पुलिस ने शुरू में यह कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की कि वीडियो पुराना हो सकता है और अब तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, पूर्व में भी गोलीबारी या मारपीट के वीडियो सामने आने पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की थी, लेकिन इस मामले में शिकायत का इंतजार करना पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है।
मामला गरमाने के बाद, एसएसपी धर्मवीर सिंह ने संज्ञान लेते हुए एएसपी जयराज कुबेर और एसडीओपी डबरा को तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में यह पुष्टि हो गई है कि वीडियो गिजौर्रा क्षेत्र का ही है। एसडीओपी डबरा को पीड़ितों से मिलने उनके घर भेजा गया। पता चला है कि घटना के बाद दोनों पीड़ित (राजेंद्र और नरेश यादव) खेत पर काम करने गए थे। पुलिस का कहना है कि अब दोनों पीड़ितों से बात करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।