मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक आदिवासी महिला की किस्मत चमक उठी। आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला विनीता गौंड को खदान की खुदाई के दौरान एक साथ तीन हीरे मिले। इनमें से एक हीरा उत्तम गुणवत्ता का बताया जा रहा है। नीलामी से मिलने वाली राशि से अब महिला का परिवार खुशहाल जीवन जी सकेगा।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की हीरा नगरी एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां की धरती ने इस बार एक गरीब आदिवासी महिला की किस्मत बदल दी है। ग्राम राजापुर बड़वारा निवासी आदिवासी महिला विनीता गौंड को पटी हीरा खदान क्षेत्र में एक साथ हृतीन हीरेह्न मिले हैं। जानकारी के अनुसार विनीता गौंड ने हीरा कार्यालय पन्ना से पट्टा लेकर खदान की खुदाई शुरू की थी। खुदाई के दौरान उन्हें तीन हीरे मिले जिनका वजन क्रमशः 7 सेंट, 1 कैरेट 48 सेंट और 20 सेंट है। इन हीरों में से एक हीरा ह्रउज्ज्वल किस्मह्ण का है जिसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि अन्य दो हीरे सामान्य गुणवत्ता के बताए गए हैं। विनीता गौंड ने नियमानुसार तीनों हीरों को आज पन्ना कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में जमा करा दिया।
हीरा कार्यालय में पदस्थ हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि जमा हुए सभी हीरे आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखे जाएंगे। नीलामी से प्राप्त राशि में से शासन की रॉयल्टी काटने के बाद शेष धनराशि महिला को प्रदान की जाएगी। हीरे मिलने से विनीता और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिवार लंबे समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। तीन हीरे मिलने के बाद अब उनके जीवन में उम्मीद की नई रोशनी जगी है। हीरा नगरी पन्ना की खदानों से समय-समय पर गरीब मजदूरों और किसानों की किस्मत बदलने वाली ऐसी कहानियां सामने आती रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि पन्ना की धरती वाकई रत्नगर्भा है, जो पल भर में किसी की भी जिंदगी बदल सकती है।

शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह