मध्य प्रदेश की वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने भोपाल के अयोध्या नगर दशहरा मैदान में गौ संरक्षण अभियान के तहत एक विशाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए झांसी से लड़ने की इच्छा जताई। साथ ही गौ संवर्धन और गंगा की निर्मलता पर जोर दिया। रैली में लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल के अयोध्या नगर दशहरा मैदान में मध्य प्रदेश की वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने गौ संरक्षण अभियान के तहत एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने 'गौ संवर्धन संकल्प सभा' के मंच से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह 2029 का लोकसभा चुनाव ज़रूर लड़ेंगी।
बीते दिनों लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा ज़ाहिर करने वाली उमा भारती ने पुनः घोषणा की कि चुनाव लड़ना केवल टाला गया है, बंद नहीं किया गया है। उन्होंने एक बार फिर झांसी से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर आयोजित सभा में हजारों की तादाद में लोग जुटे, जिनमें लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल थे। सभा में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी और पूर्व मंत्री दीपक जोशी जैसे प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।
उमा भारती ने कहा कि जब तक देश में गौ संवर्धन नहीं होगा और गंगा निर्मल नहीं होगी, तब तक राम का काम अधूरा है।
गंगा अभियान: उन्होंने घोषणा की कि 4 नवंबर से प्रयागराज में गंगा का अभियान चलाया जाएगा।
प्रधानमंत्री से अपील: उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गौ-गंगा संवर्धन का काम अपने हाथों से पूरा करने की अपील की।
राम का काम: उन्होंने कहा कि अब राम का काम गौ संवर्धन अभियान पर केंद्रित है।
सेकुलरिज़्म पर सवाल: उन्होंने यह भी कहा कि गाय 'सेकुलरिज़्म' (धर्मनिरपेक्षता) के चक्कर में नहीं बच पा रही है, क्योंकि गाय की बात रखने पर मुसलमानों के नाराज होने का डर रहता है।
रैली में उमा भारती ने गंगा और गौ संवर्धन के लिए आम जनता के योगदान की बात करते हुए कई अहम सुझाव दिए:
'लाड़ली बहनों' को गाय: उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य की 'लाड़ली बहनों' को एक-एक गाय दी जाए।
शहरों में गाय: उन्होंने शहरों में कुत्ता-बिल्ली रखने की इजाज़त होने, लेकिन गाय रखने की नहीं होने पर सवाल उठाया।
हाईवे पर फेंसिंग और चारागाह: सुझाव दिया कि हाईवे रोड पर फेंसिंग होनी चाहिए और पीछे चारागाह बनाए जाने चाहिए ताकि गायें सड़क पर न आएं। साथ ही बंजर ज़मीन पर नए गोचर (चारागाह) बनाने की मांग की।
शराबबंदी की लड़ाई: उमा भारती ने प्रदेश में शराबबंदी की लड़ाई का ज़िक्र किया, जिसके बाद नई शराब नीति बनी, प्रदेश से अहाते खत्म हुए और नई दुकानें नहीं खुलीं।
महिलाओं से आह्वान: उन्होंने अब प्रदेश से शराब की दुकानें पूरी तरह खत्म करने की मांग की और महिलाओं से 'काली' बनकर इन दुकानों को खत्म करने का आह्वान किया।
उमा भारती ने कहा कि सरकार में रहकर काम करना अधिक प्रभावी होता है। उन्होंने कहा कि वह सांसद होने का अनादर नहीं करतीं और भाजपा में शामिल होते ही गंगा के काम में लग गई थीं। उन्होंने भाजपा के कुछ छोटे नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल 'सेल्फी वाली राजनीति' का दौर है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।