अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए एक बड़ा कदम उठाते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के तहत पाबंदियों और शुल्कों से छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। रूसी तेल और गैस खरीद पर आए ट्रंप के इस फैसले से भारत और चीन को बहुत बड़ी राहत मिली है।

दावा- अमेरिका के राष्ट्रीय हित में उठाया गया कदम
पाबंदियों और शुल्कों से छूट देने का आदेश भी जारी
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए एक बड़ा कदम उठाते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के तहत पाबंदियों और शुल्कों से छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। रूसी तेल और गैस खरीद पर आए ट्रंप के इस फैसले से भारत और चीन को बहुत बड़ी राहत मिली है। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति का एक बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है। ट्रंप ने अपने जारी कार्यकारी आदेश में कहा- मैं इसके तहत ग्राहम कानून में दिए गए ऐसे प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों के लागू होने से छूट दे रहा हूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समय ऐसी छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस को प्रमाणपत्र भी सौंप दिया है। खास बात यह है कि ये प्रतिबंध और शुल्क उनके द्वारा पिछले महीने हस्ताक्षरित विधेयक के तहत लागू होने वाले थे, और इनके प्रभावी होने से ठीक एक दिन पहले ट्रंप ने यह फैसला लिया।
ट्रंप ने इस लिए मारी पलटी
यह कार्यकारी आदेश ऐसे समय में सामने आया है जब ट्रंप का रुख रूस के प्रति नरम होता दिखाई दे रहा है। वह सार्वजनिक रूप से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की आलोचना भी कर चुके हैं और यहां तक सुझाव दिया था कि यूक्रेन को नया नेता चुनना चाहिए।
पुतिन के साथ किया था समझौता
पिछले सप्ताह ही ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक समझौते की घोषणा की थी, जिसके तहत रूस अमेरिका को डीजल की आपूर्ति करेगा। इस समझौते के मुताबिक, रूस तत्काल 3 लाख टन से अधिक डीजल भेजेगा और आने वाले महीनों में और खेप भेजी जाएगी।
जेलेंस्की ने कहा था-अशोभनीय
इस डीजल समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसकी कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने इसे साझेदारों के लिए अशोभनीय और कमजोर फैसला बताया था और आरोप लगाया था कि इस समझौते के जरिए मॉस्को यूक्रेन पर हमले करके अपना आभार जता रहा है।
ग्राहम कानून और 100 फीसदी टैरिफ की तलवार
लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 नामक कानून सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम पर बनाया गया था। लिंडसे अमेरिकी संसद में यूक्रेन के प्रमुख समर्थकों में से एक थे। इस साल जुलाई में कीव की यात्रा से लौटने के कुछ समय बाद उनका निधन हो गया था। इस कानून के तहत ट्रंप को रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले पांच प्रमुख देशों चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान से आने वाले सभी सामानों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने के लिए 30 दिन का समय दिया गया था। इसके अलावा, रूस की कई संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने और अमेरिका में आयात होने वाले सभी रूसी ऊर्जा उत्पादों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान भी था। इसकी एक महीने की समयसीमा 18 अक्तूबर को समाप्त होने वाली थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए एक बड़ा कदम उठाते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के तहत पाबंदियों और शुल्कों से छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। रूसी तेल और गैस खरीद पर आए ट्रंप के इस फैसले से भारत और चीन को बहुत बड़ी राहत मिली है।
रूस के पूर्वी हिस्से स्थित कामचटका प्रायद्वीप में 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। जमीन से 140 किमी गहराई में आए इस झटके के बाद नुकसान और सुनामी के खतरे पर प्रशासन की नजर है।
अमेरिका के ओरेगन स्थित बेंड शहर के सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में 16 साल के हमलावर ने गोलीबारी कर 3 बच्चों समेत 4 लोगों की जान ले ली। एक जांबाज राहगीर ने शूटर को मौके पर ही ढेर कर दिया।
पाकिस्तान के पेशावर में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 34 बच्चों समेत 35 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हुए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया। जानिए पिछले 6 महीनों में हुए ऐसे हादसों की पूरी जानकारी।
अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश नाकाम हो गई, क्योंकि जैसे ही उसने राइफल चलाने की कोशिश की, राइफल जाम हो गई और उसके नरसंहार की कोशिश नाकाम हो गई, जिससे लोगों की जान बच गई।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्टूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे मुंबई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के गढ़ जामनगर का दौरा कर ऊर्जा व व्यापारिक सहयोग बढ़ाएंगे।
कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो एक्स आई वी को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। वेटिकन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 71 वर्षीय पोप लियो को लंग कैंसर (फेफड़ों का कैंसर) होने की पुष्टि हुई है।
इजराइल ने सुरक्षा कारणों और इंडोनेशियाई नागरिक पायलट होने के चलते इथियोपियन एयरलाइंस के कार्गो प्लेन को लैंडिंग की मंजूरी नहीं दी। जानिए किस घटना के बाद इजराइल ने 11 देशों के क्रू पर लगाया बैन।
नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर तबाई मचाई हुई है। इस भयावह हादसे में करीब 40 घर, छह पुल और पनबिजली बुनियादी ढांचा बह गए, जबकि दर्जनभर लोग लापता हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को नया राष्ट्रपति चुनने की बात कही है। रूस-यूक्रेन युद्ध, रूसी डीजल पर पाबंदी हटाने और ताजा हमलों के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह