सतना जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बठिया गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। खुली लाइम स्टोन खदान में नहाने गई दो सगी बहनें डूब गर्इं। ग्रामीणों ने अवैध खदान संचालन और सुरक्षा उपायों की कमी पर नाराजगी जताई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे अधिकारी, जांच जारी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
लाइम स्टोन की खुली खदान में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र के बठिया गांव में सोमवार की सुबह दस बजे के करीब हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के ेसहयोग से खदान में डूबी दोनों बहनों का शव बाहर निकाला। ग्रामीणों ने खदान संचालक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
मौके पर पहुंचे सीएसपी और तहसीलदार
सगी बहनों के खुली खदान में डूबने से मौत की घटना से ग्रामीणों का आक्र ोश फूट पड़ा। घटना स्थल में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी लगने पर सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान, तहसीलदार जीतेन्द्र पटेल व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। खदान में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। कार्रवाई व मुआवजा की मांग करते हुए ग्रामीण कलेक्टर को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। सीएसपी श्री चौहान ने ग्रामीणो ंको आश्वस्त किया कि अवैध खदानों को चिन्हित कर कार्रवाई प्रशासन के साथ मिलकर की जाएगी। बताया गया कि उक्त खदान में पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ साल पहले तीन लड़कियों की इस खदान में डूबने से जान चली गई थी।
खदान के बाहर मिले कपड़े
पुष्पा और प्राची के न दिखने पर चिंतित परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की। गांव के लोगों से जानकारी लगी कि दोनों खदान की तरफ जाती हुई दिखी हैं, तब परिजन तलाश करते हुए खदान की तरफ गए। खदान के बाहर पुष्पा और प्राची के कपड़े मिले। यह देख परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। जानकारी लगने पर गांव के लोग एकत्र हो गए, सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर आई। आधे घंटे की कोशिश के बाद दोनों बहनों का शव बाहर निकाला जा सका। पंचनामा व पीएम कार्रवाई के उपरांत दोनों बहनों का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
घर से निकली थी खेलने
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बठिया निवासी पिंटू कोल की दस वर्षीय बेटी पुष्पा कोल अपनी छोटी बहन प्राची कोल 8 वर्ष के साथ सुबह घर से खेलने के लिए निकली। खेलते हुए दोनों बहनें बंद पड़ी लाइन स्टोन की खुली खदान की तरफ चली गईं। खेल-खेल में दोनों बहनें खुली खदान में नहाने के लिए उतरी, पानी की गहराई का अंदाजा न होने पर दोनों बहनें डूब गईं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।