मध्य पूर्व में एक बार फिर युद्ध के बादल गहरा गए हैं। अमेरिका ने करीब एक महीने के अंतराल के बाद ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई करते हुए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक की। इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर पलटवार का दावा किया है।
देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 13 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र देने की जानकारी साझा की। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई कर चुकीं दिव्या मित्तल ने लिखा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस यात्रा को विराम दिया है।
केंद्र सरकार ने नियमों का पालन न करने पर कई प्रमुख फूड ब्रांड्स और रिटेल चेन के खिलाफ हाल के महीनों में करीब 150 नोटिस जारी किए हैं। भारत की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था एफएसएसएआई ने ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए हैं।
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा विवाद में बड़ा एक्शन होने जा रहा है। एसआईटी ने 140 पन्नों की जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब कई सेवादारों पर गाज गिरेगी। ट्रस्ट के सचिव से भी बंद कमरे में तीन घंटे तक पूछताछ हो चुकी है। सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कार्रवाई सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित रहेगी या फिर ट्रस्ट के बड़े चेहरों की भूमिका पर भी कोई फैसला होगा।
देशभर में सड़क हादसों में जान गंवाने वाली गृहिणियों के परिवारों को मिलने वाले मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा-घर संभालने वाली महिलाओं को राष्ट्र निर्माता का दर्जा मिलना चाहिए।
चीन के शांक्सी प्रांत स्थित लियुशेनयु कोयला खदान में भीषण गैस विस्फोट हो गया। जहांं 90 लोगों की जान चली गई। जबकि कई मजदूर अभी भी लापता हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने बचाव कार्य में पूरी ताकत झोंकने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
जानिए कैसे डोपामाइन आपके दिमाग को प्रभावित करता है और फोन की लत का कारण बनता है। स्वस्थ तरीकों से इसे नियंत्रित करने का उपाय भी जानें।



















